10 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचेगा डिजिटल भुगतान
भारत में डिजिटल भुगतान वर्ष 2026 तक 10 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। फोनपे पल्स और बीसीजी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पिछले पांच साल के दौरान भारत के डिजिटल भुगतान परिदृश्य में असाधारण वृद्धि देखी गई है। भारत में डिजिटल भुगतान : 10 लाख करोड़ डॉलर का […]
एसबीआई ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत किया
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शोध टीम ‘एसबीआई रिसर्च’ ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के वृद्धि अनुमान में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के साथ ही इसके 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही। इस दौरान सकल घरेलू […]
उप्र में औद्योगिक परियोजनाओं पर आज से शुरू होगा काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 80,000 करोड़ रुपये की 1,406 औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने वाली इन कंपनियों में दिग्गज कॉरपोरेट घराने शामिल हैं। प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले और अब तक के तीसरे शिलान्यास समारोह […]
गेहूं की खेप नहीं लेने के मामले में तुर्की के साथ संपर्क में भारत
तुर्की द्वारा गुणवत्ता की चिंताओं की वजह से भारतीय गेहूं की खेप को नहीं लेने की खबरों के बीच खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने इस मसले पर तुर्की के अधिकारियों से विवरण मांगा है। उन्होंने कहा कि संबंधित निर्यातक आईटीसी लिमिटेड ने दावा किया है कि 60,000 टन की […]
मॉनसून पूर्व कोयला जमा कर लें बिजली कंपनियां : मंत्रालय
केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने आने वाले महीनों में कोयले की कमी को लेकर जताई जा रही चिंता को खारिज करते हुए कहा है कि घरेलू कोयले का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मंत्रालय ने कहा कि यह बिजली उत्पादकों का काम है कि वे मॉनसून शुरू होने के पहले पर्याप्त मात्रा में कोयले का भंडारण करें। […]
राजस्व वृद्धि से राजकोषीय घाटे पर काबू
चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 23) में अभी सिर्फ 2 महीने बीते हैं। अब यह साफ हो गया है कि कई वजहों से बजट में रखे गए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य बड़ा है, जो जीडीपी का 6.4 प्रतिशत तय किया गया है। इसमें पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से राजस्व में होने […]
पाटीदार समुदाय की ताकत पर निर्भर हार्दिक
महज 28 वर्ष के हार्दिक पटेल ने जिंदगी में काफी कुछ कर लिया है। उन्होंने गुजरात में एक आंदोलन चलाया, राजनीतिक दल बदले और विडंबना यह है कि वह उसी दल में चले गए हैं जिसके खिलाफ उन्होंने आंदोलन शुरू किया था। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेता भले ही उन्हें पार्टी […]
भारत में बेहतर एवं आधुनिक बजट प्रणाली की जरूरत
कुछ दिन पहले पहले आए ब्रिटेन सरकार के बजट का अध्ययन करने के बाद मैंने महसूस किया कि भारत की राजकोषीय नीति जरूरत से अधिक पुरानी और निष्प्रभावी है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में बजट तैयार करने की प्रक्रिया पर ब्रिटेन की छाप रही है और नयापन का घोर अभाव रहा है। इससे भी […]
परिसंपत्ति मुद्रीकरण की चिंता
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि केंद्र सरकार की परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना को सरकारी विभागों एवं सरकारी उपक्रमों की ओर से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। एक समाचार के मुताबिक तेल एवं गैस क्षेत्र के सरकारी उपक्रम मसलन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन एवं गेल शायद पाइपलाइन मुद्रीकरण योजना के साथ आगे […]
पृथ्वीराज कर मुक्त
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। योगी मंत्रिमंडल के लिए राजधानी के लोकभवन में गुरुवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के तुरंत बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। इससे पहले योगी सरकार […]
