मजबूती की राह पर पैसिव फंड
पैसिव फंड उद्योग को बाजार नियामक सेबी से राहत मिली है, ऐसे में उद्योग की कंपनियों को लग रहा है कि उनकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां पांच से साल से भी कम समय में दोगुनी हो जाएगी। बाजार नियामक ने मार्केट मेकिंग, न्यू फंड ऑफर और डेट एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों से जुड़े कई नियमों में ढील दी […]
भारत में दिख रही डिजिटलीकरण की आंधी
क्लाउड कंपयूटिंग एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित कारोबार कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के प्रभाव से दमदार तरीके से उबर रहे हैं। एआईएसपीएल (एमेजॉन इंटरनेट सर्विसेज) में एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के अध्यक्ष (वाणिज्यिक कारोबार- भारत एवं दक्षिण एशिया) पुनीत चंडोक ने पीरजादा अबरार से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी की क्लाउड […]
स्टैगफ्लेशन से 12 कंपनियों के लिए रेटिंग घटने का जोखिम
दुनिया भर में लंबे समय तक मुद्रास्फीति और धीमी आर्थिक वृद्धि के आसार दिख रहे हैं। फिच रेटिंग का कहना है कि इससे 12 भारतीय कंपनियों के लिए रेटिंग में गिरावट का जोखिम बढ़ गया है। इन 12 कंपनियों में 8 सार्वजनिक क्षेत्र की और 4 निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। इन 12 भारतीय […]
कोक संयंत्र पर जुर्माने के एनजीटी के आदेश पर रोक
उच्चतम न्यायालय ने अमेरिकी कंपनी कोका कोला की बॉटलिंग इकाई मून बेवरिजेज पर पर्यावरणीय उल्लंघन के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा लगाए गए 15 करोड़ रुपये के जुर्माने पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना के पीठ ने मून बेवरेजेज की तरफ से दायर […]
आयातित कोयले से एनटीपीसी की दरों में होगा इजाफा
भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक सरकार के स्वामित्व वाली एनटीपीसी लिमिटेड आयातित कोयले की वजह से अपनी ईंधन लागत में प्रति यूनिट 7-8 रुपये तक का इजाफा दर्ज करेगी। वहीं घरेलू खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) से घरेलू तौर पर कोयला खरीदने से उसकी लागत 2 रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ सकती है। […]
पेंट्स में 10,000 करोड़ रु. निवेश करेगी ग्रासिम
आदित्य बिड़ला समूह की ग्रासिम इंडस्ट्रीज अगले तीन साल में पेंट्स कारोबार में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है और इस तरह से वह बाजार की अग्रणी कंपनी एशियन पेंट्स और इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाली नई कंपनी जैसे जेएसडब्ल्यू से मुकाबला करेगी। कंपनी की बोर्ड बैठक के ठीक बाद […]
आदित्य बिड़ला फैशन जीआईसी से जुटाएगी 2,195 करोड़ रुपये
आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल (एबीएफआरएल) के निदेशक मंडल ने मंगलवार को आयोजित बैठक में जीआईसी के सिंगापुर सॉवरिन वेल्थ फंड को तरजीही शेयर और वॉरंट जारी कर 2,195 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी। इक्विटी व वॉरंट के तहत जीआईसी 770 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसके बाद 18 महीने के भीतर एक […]
सीरम नवंबर में उतारेगी सर्वाइकल कैंसर का टीका
देश में तैयार किया गया सर्वाइकल कैंसर टीका नवंबर तक उपलब्ध हो सकता है। दरअसल पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) अपने क्वाड्रिवैलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस (क्यूएचपीवी) टीके को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने अपने जोखिम पर स्टॉक तैयार करना शुरू कर दिया है हालांकि उसे […]
आरबीआई अपने मूल उद्देश्य से नहीं भटके
भारत में हाल के दो घटनाक्रम के बाद केंद्रीय बैंकों के कामकाज में नियम-कायदों की महत्ता पर ध्यान देने की जरूरत पैदा हो गई है। वर्ष 2016 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कानूनी रूप से महंगाई को लक्षित करने वाला केंद्रीय बैंक बन गया। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) एक निर्धारित समयानुसार नीतिगत घोषणाएं करती है। […]
यूक्रेन पर आक्रमण के अप्रत्याशित और अवांछनीय नुकसान
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने महामारी से उबरने के वैश्विक रुझान को ही पलट दिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक सहित कई संगठनों ने आने वाले वर्ष में वैश्विक उत्पादन वृद्धि के अनुमानों को लगभग एक प्रतिशत अंक तक कम कर दिया है। आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि अगर वित्तीय बाजार […]
