क्रेडिट कार्ड व्यय में 48 प्रतिशत इजाफा
मार्च 2022 में सालाना आधार पर क्रेडिट कार्ड व्यय 48 प्रतिशत बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। पांच महीने बाद क्रेडिट कार्ड व्यय इस स्तर पर पहुंचा है। अक्टूबर 2021 में त्योहारी सीजन के व्यय से प्रेरित होकर यह एक लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया था। व्यय में यह […]
फंसे कर्ज पर रणनीति बदल रहा एसबीआई
देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 500 करोड़ रुपये फंसा कर्ज वसूलने के लिए रणनीति बदलने की तैयारी की है। इस वित्त वर्ष में बैंक लघु और मझोले उद्यमों और खुदरा क्षेत्र के फंसे कर्ज के ‘पूल’ बिक्री पर विचार करेगा। अब तक बैंक खाते के मुताबिक बिक्री करता रहा है। […]
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली अंतरराज्यीय परिषद का पुनर्गठन
देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने और सहयोग करने के लिए काम करने वाली अंतरराज्यीय परिषद का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्ष और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तथा छह केंद्रीय मंत्री सदस्य हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 10 केंद्रीय मंत्री अंतरराज्यीय परिषद में स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। अंतरराज्यीय परिषद […]
तेज गर्मी से बिगड़ सकती है महंगाई की समस्या : मूडीज
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज कहा कि देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के अधिकांश हिस्से को प्रभावित कर रहे लंबे समय वाले अधिक तापमान से गेहूं उत्पादन कम होगा और इससे बिजली कटौती में इजाफा हो सकता है। यह पहले से ही अधिक स्तर वाली महंगाई को बढ़ा सकता है तथा वृद्धि को नुकसान पहुंचा सकता […]
दिल्ली के उद्यमी नहीं देंगे बढ़ा हुआ वेतन
दिल्ली सरकार ने महंगाई की मार के बीच श्रमिकों को राहत देने के लिए भले ही न्यूनतम वेतन में 442 से 572 रुपये इजाफा कर दिया हो, लेकिन श्रमिक खासकर दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों की फैक्टरियों में काम करने वाले वेतन बढ़ोतरी से महरूम रह सकते हैं। दिल्ली के ज्यादातर फैक्टरी मालिक महंगाई भत्ते के […]
चौथी तिमाही में 3.5 प्रतिशत रह सकती है वृद्धि दर : इक्रा
रेटिंग एजेंसी इक्रा का मानना है कि समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर गिरकर 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि तीसरी तिमाही में यह 5.4 प्रतिशत रही थी। इक्रा रेटिंग्स ने सोमवार को जनवरी-मार्च 2022 तिमाही के बारे में जारी अपने अनुमान में कहा कि […]
घरेलू बाजार में 15 प्रतिशत तक घटेंगे इस्पात के दाम : ईईपीसी
इंजीनियरिंग निर्यात संवद्र्धन परिषद (ईईपीसी) ने सोमवार को उम्मीद जताई कि सरकार के शुल्क से संबंधित कदमों से घरेलू बाजार में इस्पात उत्पादों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत गिरावट आएगी। उल्लेखनीय है इस्पात उत्पादों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके मद्देनजर सरकार ने शुल्क के मोर्चे पर कुछ कदम उठाए हैं। कुछ […]
‘अंतर्निहित मूल्य बताए एलआईसी’
केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से सितंबर-मार्च की अवधि के दौरान के इंबेडेड वैल्यू (ईवी – अंतर्निहित मूल्य) का खुलासा करने को कहा है। बीमा कंंपनी ने अपनी ईवी की घोषणा एक साल बाद ही करने की योजना बनाई थी, जिसकी पिछली ईवी 5.34 लाख करोड़ रुपये थी। एक अधिकारी ने कहा […]
पेटीएम का शेयर दोगुना होने की उम्मीद
वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में नुकसान बढऩे के बावजूद विश्लेषकों को फिनटेक दिग्गज पेटीएम का शेयर यहां से दोगुने से ज्यादा होने की उम्मीद है, जिसकी वजह मार्जिन में सुधार और वित्त वर्ष 2023-24 के आखिर तक कंपनी का समायोजित एबिटा ब्रेकईवन कंपनी बनने का अनुमान है। विश्लेषकों ने इस शेयर का अधिकतम […]
ईमुद्रा आईपीओ को मिले 96 फीसदी आवेदन
ईमुद्रा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को दूसरे दिन यानी सोमवार को 96 फीसदी आवेदन मिले। यह आईपीओ मंगलवार को बंद होगा। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.7 गुना आवेदन मिले जबकि एचएनआई व संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में क्रमश: 25 फीसदी व 16 फीसदी बोली हासिल हुई। ईमुद्रा ने अपने आईपीओ का कीमत दायरा 243 […]
