अंबुजा, एसीसी के लिए 6 जुलाई से खुली पेशकश
अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के शेयरधारकों के लिए खुली पेशकश 6 जुलाई से शुरू होगी और 19 जुलाई को बंद होगी। अदाणी फैमिली की तरफ से आज प्रकाशित समयसारणी से यह जानकारी मिली। 4 अरब डॉलर यानी 31,139 करोड़ रुपये के निवेश के साथ यह खुली पेशकश भारतीय कॉरपोरेट जगत की सबसे बड़ी खुली पेशकश […]
उत्तम गैल्वा: एनसीएलटी पहुंची गेल
दिवालिया इस्पात कंपनी उत्तम गैल्वा और गैस इंडिया (गेल) के बीच कानूनी लड़ाई तेज होती जा रही है। गैस वितरण कंपनी कंपनी के ऋण समाधान पेशेवर (आरपी) द्वारा परिचालन लेनदार के तौर पर 9,942 करोड़ रुपये बकाया ठुकराए जाने की वजह से राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) में चली गई है। समाधान पेशेवर ने पूरे […]
हवाई यात्रियों की बढ़ी तादाद
आर्थिक गतिविधियों से जुड़े आर्थिक संकेतकों में तेजी के रुझान बरकरार हैं क्योंकि कोविड-19 के नए मामलों में कमी दिख रही है। सोमवार को सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में करीब 2,022 नए मामले देखे गए हैं। यह पिछले कुछ हफ्ते के दौरान देखे गए स्तर के बराबर है। एक […]
तय होगी भविष्य की कूटनीति: निरुपमा
पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव का कहना है कि दुनिया में इस वक्त देश अपने ही दायरे में सिमटे हुए हैं और अधिकतर राजनयिक अवसर आज बंद हैं। ऐसे में जीवन के सामान्य क्षेत्रों के लोग भी राजनयिक दबाव को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ‘पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए […]
मोदी मिले जापानी निवेशकों से
भारत में अधिक निवेश पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत की विकास यात्रा में जापानी योगदान का जश्न मनाने के लिए ‘जापान सप्ताह’ का प्रस्ताव रखा। मोदी ने टोक्यो में जापानी कारोबारी नेताओं के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 34 जापानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों एवं सीईओ […]
ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कमी से घट सकते हैं सीमेंट के दाम
ईंधन पर उत्पाद शुल्क में केंद्र सरकार के कटौती करने से सीमेंट कंपनियों को अपनी परिवहन एवं मालभाड़ा लागत घटाने में मदद मिलेगी। कंपनियों और विशेषज्ञों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी। इससे सीमेंट कंपनियों को यह लाभ कीमत कटौती के रूप में ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। ऐसे समय जब जिंस मुद्रास्फीति […]
कीमत चढ़ी तो छोटी कारों की चाहत घटी
देसी कार बाजार में फिलहाल सुधार के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि महंगाई बढ़ रही है और कारों की कीमत भी चढ़ रही है। आम तौर पर इंट्री लेवल या छोटी कारों को इस बाजार की सेहत भांपने के लिए नब्ज माना जाता है और नब्ज काफी कमजोर चल रही है क्योंकि […]
हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे में शामिल भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी अगुआई वाले हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे (आईपीईएफ) में भारत के प्रवेश की औपचारिकताएं आज पूरी कर दीं। इसमें अन्य 12 देश भी शामिल हुए हैं ताकि क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे से भू-रणनीतिक मुकाबले के लिए इन देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाया जा सके। टोक्यो में क्वाड नेताओं के […]
जून में फिर बढ़ेगी रीपो दर!
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने साफ कर दिया है कि जून में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में भी नीतिगत दरें बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। दास ने स्पष्ट संकेत दिया कि जून में जब एमपीसी की बैठक होगी तो रीपो दर फिर बढ़ाई जा सकती है। महंगाई की लपटें […]
आत्मनिर्भर भारत को आत्मनिर्भर बैंकिंग की जरूरत
बीएस बातचीत भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष, बजाज फिनसर्व के संजीव बजाज ने बड़े एनबीएफसी (गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) को बैंकिंग लाइसेंस देने की वकालत की है। निकुंज ओहरी और अरूप रॉयचौधरी से बातचीत में उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल पर शुल्क में कटौती करने से खपत और मांग में तेजी आएगी तथा ब्याज […]
