Modi in Egypt: पीएम मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से की मुलाकात, कट्टरपंथ तथा अतिवाद से निपटने पर की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम आलम से शनिवार को मुलाकात की और सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने तथा अतिवाद और कट्टरपंथ से निपटने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ग्रैंड मुफ्ती को बताया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के तहत दार-अल-इफ्ता में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ […]
गौतम अदाणी के जन्मदिन पर समूह ने 2023 क्रिकेट विश्वकप के लिए शुरू किया ‘जीतेंगे हम’ अभियान
उद्योगपति गौतम अदाणी के जन्मदिन पर उनके कारोबारी समूह ने इस साल होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप के लिए ‘जीतेंगे हम’ अभियान शुरू किया है। समूह ने इसके लिए कपिल देव समेत 1983 के क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के सदस्यों को भी आमंत्रित किया। अदाणी शनिवार को 61 वर्ष के हो गए। समूह ने उनके […]
Russia: पुतिन ने निजी सेना के सशस्त्र विद्रोह को ‘विश्वासघात’ करार दिया, देश की रक्षा का संकल्प लिया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को निजी सेना ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येवेनी प्रीगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह की घोषणा को ‘विश्वासघात’ और रूस की ‘पीठ में छुरा घोंपने’ वाला कदम करार दिया। प्रीगोझिन के लड़ाके यूक्रेन की सीमा पार कर रूस के दक्षिण में महत्वपूर्ण शहर में दाखिल हो चुके हैं। टेलीविजन पर […]
IMF की ऋण शर्तों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान 215 अरब रुपये कर के जरिए जुटाएगा : वित्त मंत्री
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शनिवार को कहा कि देश आईएमएफ द्वारा निर्धारित कड़ी ऋण शर्तों को पूरा करने के लिए करों के माध्यम से 215 अरब रुपये जुटाएगा। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ नेशनल असेंबली में तीन दिवसीय आम चर्चा के समापन पर डार ने […]
पुतिन का सबसे बड़ा संकट! रूस में प्राइवेट आर्मी वैगनर ने की बगावत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निजी सेना ‘वैग्नर ग्रुप’ (Wagner Group) के प्रमुख येवेनी प्रीगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह का ऐलान करने और शनिवार को देश के एक अहम शहर में दाखिल होने के बीच राष्ट्र को संबोधित किया। पुतिन ने प्रीगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह के ऐलान को ‘विश्वासघात’ एवं ‘देशद्रोह’ करार दिया और ‘रूस […]
Amazon भारत में कर सकती है 15 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि कंपनी की योजना भारत में 15 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने की है, जिससे कंपनी का भारत में कुल निवेश 26 अरब डॉलर हो जाएगा। अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Amazon CEO) एंडी […]
पुजारा को टीम से बाहर और सरफराज को नजरअंदाज करने से खफा हुए गावस्कर, चयनकर्ताओं से किया सवाल
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने चेतेश्वर पुजारा को ‘बलि का बकरा’ बनाने और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को अगले महीने वेस्टइंडीज में होने वाले दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला की टीम से नजरअंदाज करने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की आलोचना की है। सरफराज को टीम में जगह […]
Manipur में नहीं थम रही हिंसा, भीड़ ने मंत्री का गोदाम फूंका, घर जलाने की भी कोशिश
मणिपुर में भीड़ ने राज्य सरकार में मंत्री एल सुसींद्रो के इंफाल पूर्वी जिले के चिनगारेल स्थित निजी गोदाम में आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। भीड़ ने उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों के मंत्री सुसींद्रो के इसी जिले के खुरई इलाके में स्थित आवास और अन्य संपत्तियों को भी शुक्रवार रात […]
Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश के आसार
Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने और दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश […]
गुजरात में ग्लोबल फिनटेक संचालन केंद्र स्थापित करेगा गूगल : पिचाई
बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल (Google) गुजरात स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र स्थापित करेगी। यह घोषणा गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Google CEO) सुंदर पिचाई ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद की। पिचाई ने यह भी कहा कि उनकी कंपनी 10 अरब अमेरिकी […]








