facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गौतम अदाणी के जन्मदिन पर समूह ने 2023 क्रिकेट विश्वकप के लिए शुरू किया ‘जीतेंगे हम’ अभियान

Advertisement

समूह ने इसके लिए कपिल देव समेत 1983 के क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के सदस्यों को भी आमंत्रित किया।

Last Updated- June 25, 2023 | 9:00 AM IST
Adani Group

उद्योगपति गौतम अदाणी के जन्मदिन पर उनके कारोबारी समूह ने इस साल होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप के लिए ‘जीतेंगे हम’ अभियान शुरू किया है।

समूह ने इसके लिए कपिल देव समेत 1983 के क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के सदस्यों को भी आमंत्रित किया। अदाणी शनिवार को 61 वर्ष के हो गए।

समूह ने उनके जन्मदिन को ‘अदाणी दिवस’ के रूप में मनाया। यहां अहमदाबाद में अदाणी समूह के मुख्यालय पहुंचे 1983 विश्वकप विजेता टीम के खिलाड़ियों में कपिल देव के अलावा, तत्कालीन उप-कप्तान मोहिंदर अमरनाथ, विकेट-कीपर सैयद किरमानी, रोजन बिन्नी, मदन लाल, कृष्णामचारी श्रीकांत और दिलीप वेंगसरकर भी थे।

अदाणी समूह ने बयान में कहा, “अदाणी दिवस पर अडाणी समूह ने 1983 विश्वकप विजेता टीम के नायकों के साथ मिलकर ‘जीतेंगे हम’ अभियान शुरू किया, जो बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया का समर्थन करेगा।”

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में अक्टूबर-नवंबर के दौरान होगा।

Advertisement
First Published - June 25, 2023 | 9:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement