facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Modi in Egypt: पीएम मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से की मुलाकात, कट्टरपंथ तथा अतिवाद से निपटने पर की चर्चा

Advertisement

प्रधानमंत्री ने ग्रैंड मुफ्ती को बताया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के तहत दार-अल-इफ्ता में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ खोलेगा।

Last Updated- June 25, 2023 | 9:04 AM IST
Narendra Modi in Egypt

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम आलम से शनिवार को मुलाकात की और सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने तथा अतिवाद और कट्टरपंथ से निपटने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने ग्रैंड मुफ्ती को बताया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के तहत दार-अल-इफ्ता में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ खोलेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत और मिस्र के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच संपर्क पर चर्चा की।

सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव तथा अतिवाद एवं कट्टरपंथ का मुकाबला करने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।’’ उन्होंने कहा कि ग्रैंड मुफ्ती ने समावेश और बहुलवाद को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

ग्रैंड मुफ्ती ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह बेहद अच्छी और दिलचस्प मुलाकात थी। वह भारत जैसे बड़े देश के लिए उचित नेतृत्व प्रतीत हुए।’’

Advertisement
First Published - June 25, 2023 | 9:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement