Edible Oil Price: बीते सप्ताह खाद्य तेल-तिलहनों में गिरावट का रुख, किसान संकट में
सस्ते आयातित तेल की मंडियों में भरमार तथा सीमित मात्रा में सूरजमुखी और सोयाबीन के शुल्कमुक्त आयात की छूट 30 जून तक बढ़ाये जाने की सरकार की अधिसूचना जारी किये जाने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बीते सप्ताह ऊंची लागत वाले देशी तेल-तिलहनों के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट से […]
Market Outlook: वैश्विक रुख, थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह मुद्रास्फीति के आंकड़ों, वैश्विक रुख और कंपनियों के चौथी तिमाही के परिणामों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह बात कही है। सबसे पहले बाजार शुक्रवार को जारी हुए औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष-तकनीकी शोध […]
Market Cap: बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,26,579.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 973.61 अंक या 1.59 प्रतिशत के लाभ में रहा। शीर्ष 10 […]
बीते वित्त वर्ष में mutual fund कंपनियों का नई योजनाओं से कलेक्शन 42 फीसदी घटा
भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की म्यूचुअल फंड कंपनियों पर नई योजनाएं (एनएफओ) लाने की रोक की वजह से बीते वित्त वर्ष 2022-23 में नई योजनाओं के जरिये जुटाई गई राशि में गिरावट आई है। आंकड़ों के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में नई योजनाओं के जरिये म्यूचुअल फंड उद्योग ने 62,342 करोड़ रुपये जुटाए […]
Twitter की सीईओ बनने से पहले जब याकारिनो ने मस्क से किए उनके ट्वीट के बारे में सवाल
Elon Musk ने शुक्रवार को घोषणा की कि एनबीसी यूनिवर्सल की लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगी। वह लंबे समय से विज्ञापन कार्यकारी हैं जिन्हें एनबीसीयू में विज्ञापन बिक्री को एकीकृत और डिजिटल स्वरूप करने का श्रेय दिया जाता है। उनकी चुनौती अब उन विज्ञापनदाताओं को वापस लाने की होगी जो […]
IPL 2023, PBKS vs DC: प्रभसिमरन और बरार ने पंजाब को दिलाई जीत, दिल्ली प्लेआफ की दौड़ से बाहर
प्रभसिमरन सिंह के 65 गेंद में 103 रन के बाद हरप्रीत बरार के चार विकेट की मदद से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के अहम मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स पर 31 रन से जीत दर्ज करके प्लेआफ की अपनी उम्मीदें कायम रख्री जबकि दिल्ली दौड़ से बाहर हो गई । पहले बल्लेबाजी के लिये […]
थाइलैंड में चुनाव जारी, प्रधानमंत्री प्रयुथ का मुकाबला शिनावात्रा की बेटी से
थाइलैंड में आम चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव को निवर्तमान प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा के 2014 में तख्तापलट से सत्ता में आने के आठ साल बाद बदलाव के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री प्रयुथ लोकप्रिय अरबपति थाकसिन शिनावात्रा की बेटी पेतोंगतार्न शिनावात्रा के खिलाफ चुनाव लड़ […]
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में छह सैनिकों की मौत, छह आतंकवादी भी ढेर
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी जबकि छह आतंकवादी भी मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। सेना के बयान के मुताबिक विद्रोहियों ने प्रांत के मुस्लिम बाग इलाके में एक […]
Karnataka Election Result: बोम्मई, शिवकुमार, सिद्धरमैया, मुनियप्पा चुनाव जीतने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल
Karnataka Election Result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया और पूर्व केंद्रीय मंत्री के.एच. मुनियप्पा उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने शनिवार को विजयी घोषित किया है। जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. […]
IPL 2023: हैदराबाद और लखनऊ के मैच के दौरान बवाल, दर्शकों ने लगाए कोहली-कोहली के नारे, मैच कुछ देर के लिए रुका
IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच शनिवार को यहां खेले गये मैच के दौरान मैदानी अंपायरों अक्षय तोत्रे, जे मदनगोपाल और टीवी अंपायर यशवंत बार्डे के नो बॉल को लेकर दिये विवादित फैसले के बाद दर्शकों के खराब बर्ताव के कारण खेल को कुछ देर रोकना पड़ा। यह घटना सनराइजर्स हैदराबाद की […]









