facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Cap: बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ा

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 11:00 AM IST
Stock market today

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,26,579.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 973.61 अंक या 1.59 प्रतिशत के लाभ में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ आईटीसी और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूजीकरण में उछाल आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,956.79 करोड़ रुपये बढ़कर 16,80,644.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 28,759 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,16,391.77 करोड़ रुपये रही।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,590.05 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,31,095.12 करोड़ रुपये और टीसीएस का 15,697.33 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,97,881.94 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,893.03 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,434.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 11,946.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,59,479.70 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,174.58 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,41,327.80 करोड़ रुपये रहा।

एसबीआई की बाजार हैसियत 1,561.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,931.82 करोड़ रुपये रही। हालांकि, इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 10,439.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,22,536.01 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 5,600.92 करोड़ रुपये घटकर 5,16,757.92 करोड़ रुपये रही। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement