facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Twitter की सीईओ बनने से पहले जब याकारिनो ने मस्क से किए उनके ट्वीट के बारे में सवाल

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 11:01 AM IST
Elon Musk

Elon Musk ने शुक्रवार को घोषणा की कि एनबीसी यूनिवर्सल की लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगी। वह लंबे समय से विज्ञापन कार्यकारी हैं जिन्हें एनबीसीयू में विज्ञापन बिक्री को एकीकृत और डिजिटल स्वरूप करने का श्रेय दिया जाता है।

उनकी चुनौती अब उन विज्ञापनदाताओं को वापस लाने की होगी जो मस्क द्वारा पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किए जाने के बाद से इस मंच से भाग गए हैं। मस्क और याकारिनो गत अप्रैल में मियामी बीच, फ्लोरिडा में एक विपणन सम्मेलन में मंच पर बातचीत के लिए मिले और दोनों के बीच बातचीत हुई।

याकारिनो ने मस्क से पूछा कि क्या उन्होंने कंपनी की “प्रभाव परिषद” को बहाल करने की योजना बनाई है। मस्क ने जब ट्वीट नियमन संबंधी बात की तो याकारिनो ने कहा कि क्या यह आपके ट्वीट पर भी लागू होता है।

इस पर मस्क ने सहमति जताई और कहा कि उनके ट्वीट को ट्विटर से कोई विशेष बढ़ावा नहीं मिलता। मस्क का गलत सूचना और कभी-कभी आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट करने का इतिहास रहा है, अकसर सुबह के समय।

याकारिनो ने कहा, ‘‘क्या आप और विशिष्ट बनने के लिए सहमत होंगे और तड़के तीन बजे के बाद ट्वीट नहीं करेंगे।’’ मस्क ने जवाब दिया, ‘‘मैं तड़के तीन बजे के बाद कम ट्वीट करने की ख्वाहिश रखूंगा।’’

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement