Trade Data: भारत का जून महीने में 2.56 फीसदी बढ़ा निर्यात, व्यापार घाटा 20.98 अरब डॉलर पर
देश का वस्तुओं का निर्यात जून में 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी महीने में निर्यात 34.32 अरब डॉलर रहा था। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, जून में आयात लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 56.18 अरब डॉलर […]
WPI Inflation: थोक महंगाई दर 16 महीने के ऊपरी स्तर पर, लगातार चौथे महीने जून में बढ़कर 3.36 फीसदी हुआ आंकड़ा
देश में थोक मुद्रास्फीति (Wholesale Inflation) जून में लगातार चौथे महीने बढ़कर 3.36 प्रतिशत हो गई। खाद्य वस्तुओं, खासकर सब्जियों तथा विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति मई में 2.61 प्रतिशत थी। जून 2023 में यह शून्य से 4.18 प्रतिशत नीचे रही थी। वाणिज्य […]
Sai Life Sciences IPO: साई लाइफ साइंसेज की आईपीओ के जरिए 800 करोड़ जुटाने की योजना
निजी इक्विटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 800 करोड़ रुपये […]
विक्रम मिस्री ने नए विदेश सचिव का प्रभार संभाला
चीन से संबंधित मामलों पर विशेषज्ञ माने जाने वाले अनुभवी राजनयिक विक्रम मिस्री ने सोमवार को भारत के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी मिस्री ने विनय क्वात्रा का स्थान लिया है। मिस्री ने ऐसे वक्त में यह महत्वपूर्ण पद संभाला है जब भारत विदेश नीति […]
Kerala Rains: केरल में हो रही झमाझम बारिश; सात जिलों में स्कूल, कॉलेज की छुट्टी
केरल के विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का दौर जारी है जिसके चलते अधिकारियों ने सोमवार को सात जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी कुछ घंटों में तिरुवनंतपुरम और कोल्लम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश […]
अमेरिका : जानलेवा हमले के एक दिन बाद आरएनसी में शामिल होने को मिलवाउकी पहुंचे ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक प्रचार अभियान में अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के एक दिन बाद रिपबल्किन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में शामिल होने के लिए रविवार को मिलवाउकी पहुंचे। मिलवाउकी में सोमवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय आरएनसी के दौरान हजारों रिपब्लिकन ट्रंप को आधिकारिक तौर पर पार्टी का राष्ट्रपति पद […]
अशोक लेलैंड को 2,104 पूर्णतः निर्मित बसों का मिला ठेका
वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम से पूर्णतः निर्मित 2,104 बसों का ठेका मिला है। कंपनी बयान के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) से मिला यह अभी तक का सबसे बड़ा ठेका है। इन ‘वाइकिंग’ यात्री बसों का निर्माण अशोक लेलैंड के विशेष ‘बस बॉडी’ संयंत्रों […]
Sebi 12 अगस्त को सात कंपनियों की 19 संपत्तियों की करेगा नीलामी
बाजार नियामक सेबी मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, सन प्लांट बिजनेस लिमिटेड और सुमंगल इंडस्ट्रीज समेत सात कंपनियों की 19 संपत्तियों की 12 अगस्त को नीलामी करेगा। यह कदम इन कंपनियों द्वारा निवेशकों से अवैध रूप से एकत्र की गई धनराशि को वसूलने के सेबी के प्रयासों का हिस्सा है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के […]
Veer health Care: वीरहेल्थ केयर को दो-तीन साल में 100 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने की उम्मीद
वीरहेल्थ केयर को अगले दो से तीन साल में 100 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने की उम्मीद है। कंपनी ने एक बयान में यह बात कही। बयान में कहा गया, कंपनी ने 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 41.50 लाख रुपये) मूल्य का निर्यात ठेका पूरा कर दिया है। इसके अलावा 197,793 अमेरिकी डॉलर (करीब 165 […]
Assam floods: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, पटरी पर लौट रहा जनजीवन
असम के विभिन्न हिस्सों में जलस्तर तेजी से घटने की वजह से बाढ़ की स्थिति में सुधार जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के गुवाहाटी में स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने भी बराक घाटी और मध्य असम के कुछ जिलों में बारिश के पूर्वानुमान के अलावा […]









