facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Independence Day 2024: अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया गया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज- रक्षा मंत्रालय

Advertisement

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ‘दिव्यांगजनों और अन्य वंचित युवाओं’ की भावी पीढ़ियों को कठिन से कठिन समय में अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना था।

Last Updated- August 10, 2024 | 5:55 PM IST
indian flag
Representatve Image

रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में एक अभियान दल ने 78वें स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो के उहुरू शिखर पर 7,800 वर्ग फुट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ‘दिव्यांगजनों और अन्य वंचित युवाओं’ की भावी पीढ़ियों को कठिन से कठिन समय में अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना था।

बयान के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में हिमालय पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) के दिव्यांगजन अभियान दल ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो के उहुरू शिखर पर 7,800 वर्ग फुट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ग्रुप कैप्टन जय किशन के नेतृत्व में उदय कुमार और अन्य लोगों सहित टीम ने कंचनजंगा नेशनल पार्क से माउंट किलिमंजारो (मिशन के2के) तक के अभियान को पूरा कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

दरअसल पहली बार एक दिव्यांग पर्वतारोही ने बैसाखी का उपयोग कर सफलतापूर्वक अभियान को पूरा किया। दल ने आधार शिविर (बेस कैंप) से अपनी यात्रा शुरू की और सात अगस्त, 2024 को 15,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित किबू हट पहुंची, जहां उन्होंने रस्सियों, ग्राउंड नेट और एंकर की मदद से 7,800 वर्ग फुट के राष्ट्रीय ध्वज को गर्व से फहराया।

मौसम की स्थिति और सभी सदस्यों की मेडिकल फिटनेस को ध्यान में रखते हुए, दल ने आठ अगस्त को उहुरू शिखर की ओर चढ़ाई शुरू की।

बयान के मुताबिक, दल ने जोखिम भरे इलाके में 10 घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद, 85 डिग्री की ढाल वाली एवं अल्पाइन रेगिस्तान की खड़ी चढ़ाई की। उन्होंने 5,895 मीटर (19,341 फुट) की ऊंचाई पर खड़े होकर माउंट किलिमंजारो की उहुरू चोटी के शिखर पर 7800 वर्ग फुट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह ऐतिहासिक अभियान आशा का एक प्रतीक है और इस बात की याद दिलाता है कि दृढ़ता और समर्थन के माध्यम से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - August 10, 2024 | 5:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement