facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi: दिल्ली के मॉडल टाउन में दो मंजिला मकान गिरा, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को सेवा में लगाया गया है।

Last Updated- August 10, 2024 | 7:12 PM IST
building collapsed in model town
Building collapsed in the Mahendru Enclave of Model Town area (ANI)

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में दोपहर बाद हुई भारी बारिश के दौरान दो मंजिला एक मकान ढह गया। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर महेंद्रू एन्क्लेव में हुई, जहां पुराने मकान की मरम्मत का काम जारी था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को सेवा में लगाया गया है।

स्थानीय पुलिस और बचाव दल के अन्य सदस्यों की मदद से तीन लोगों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान अब भी जारी है, क्योंकि कुछ और लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

First Published - August 10, 2024 | 6:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट