सरकार MTNL के बॉन्ड ब्याज का भुगतान करेगी, कोई चूक नहीं होगी
सरकार महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के बॉन्ड बकाया का भुगतान करेगी। दूरसंचार विभाग के एक सूत्र ने भरोसा दिया कि कोई चूक नहीं होगी, और यह राशि 20 जुलाई की तय तारीख से पहले चुका दी जाएगी। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे एमटीएनएल के सामने खड़ा संकट टल जाएगा। कंपनी ने बढ़ते […]
Paris Olympics 2024: आर्सेलरमित्तल ने पेरिस ओलंपिक के लिए कम कार्बन उत्सर्जन वाले स्टील प्रोडक्ट तैयार किए
आर्सेलरमित्तल पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए कम कार्बन उत्सर्जन वाले इस्पात को लेकर की गई साझेदारी के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर रही है। ओलंपिक खेल पेरिस में इस महीने के अंत में 26 जुलाई को शुरू होंगे और 11 अगस्त तक चलेंगे। भारतीय उद्यमी लक्ष्मी मित्तल के स्वामित्व वाली इस्पात कंपनी ने इस सप्ताह […]
PC Jeweller वॉरंट से 2,705 करोड़ रुपये जुटाएगी, प्रवर्तक करेंगे 850 करोड़ रुपये का निवेश
पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने प्रवर्तकों और निवेशकों को तरजीही आधार पर वॉरंट जारी करके 2,705 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंक कर्ज को चुकाने और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया […]
Macrotech ने जून तिमाही में मुंबई, पुणे में तीन जमीन के टुकड़े खरीदे
घरों की मजबूत मांग को देखते हुए रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान मुंबई क्षेत्र और पुणे में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री क्षमता वाली परियोजनाओं को विकसित करने के लिए तीन जमीन के टुकड़े (भूखंड) का अधिग्रहण किया है। लोढ़ा ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करने वाली […]
Budget 2024: बजट सत्र में पेश हो सकता है बीमा कानून संशोधन विधेयक
सरकार ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगामी बजट सत्र के दौरान बीमा अधिनियम, 1938 में संशोधन करने वाला विधेयक पेश कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि संशोधन विधेयक में शामिल किए जा सकने वाले कुछ प्रावधानों में समग्र लाइसेंस, अंतर पूंजी, सॉल्वेंसी मानदंडों में राहत, कैप्टिव […]
Xiaomi India का मुनाफा 2022-23 में 77% घटकर 239 करोड़ रुपये
चीन की स्मार्ट उपकरण विनिर्माता शाओमी टेक्नोलॉजी का भारत में मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर 77 प्रतिशत घटकर 238.63 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने 2021-22 में 1,057.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। शाओमी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय वित्त वर्ष 2022-23 में […]
Signature Global मार्च तक 13,000 करोड़ रुपये राजस्व क्षमता की आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी
रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल अगले साल मार्च तक 13,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली कई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी। कंपनी का इरादा अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ मजबूत मांग का लाभ उठाना है। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने 2024-25 की पहली तिमाही में लगभग 3,000 करोड़ […]
Union Budget 2024: आम लोगों को आयकर में राहत दे सरकार, AIFTP ने दिया सुझाव
प्रत्यक्ष कर पेशेवरों के एक निकाय ने सरकार से आगामी बजट में आम लोगों पर आयकर का बोझ कम करने का अनुरोध किया है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (एआईएफटीपी) के अध्यक्ष नारायण जैन ने रविवार को कहा कि सरकार को आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करना चाहिए। उन्होंने अनुपालन […]
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अप्रैल-जून में भारत का निर्यात सकारात्मक: Piyush Goyal
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मई में भारत के निर्यात में अच्छी वृद्धि हुई है और जून तथा पहली तिमाही में यह सकारात्मक रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा क्षेत्र की वृद्धि की वजह से देश के निर्यात को सकारात्मक दायरे में रखने में […]
Zim vs Ind: यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा खुलासा, जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने प्लान को लेकर दी जानकारी
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने खुलासा किया कि जिंबॉब्वे के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वह और कप्तान शुभमन गिल बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल करना चाहते थे जिसमें वह सफल भी रहे। जिंबॉब्वे ने भारत के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा था। जायसवाल और गिल ने नाबाद अर्धशतक जमाए जिससे […]









