रिलायंस ने एशियन पेंट्स में बेची हिस्सेदारी, पेटीएम शेयर टूटा, रेमंड लिस्टिंग की तैयारी में
अरबपति मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने गुरुवार को एशियन पेंट्स में 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी, जबकि एसबीआई म्युचुअल फंड ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 7,703 करोड़ रुपये में ये शेयर खरीदे। एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी सहयोगी कंपनी सिद्धांत कमर्शियल प्राइवेट […]
Gujarat ex-CM विजय रुपाणी का अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना में निधन
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट संख्या AI171) गुरुवार दोपहर टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद हादसे का शिकार हो गया। पहले आशंका जताई जा रही थी कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। […]
Cabinet Decisions: 6,405 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं मंजूर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों से होकर गुजरने वाली दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी कुल लागत 6,405 करोड़ रुपये है। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में इन दोनों रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता […]
PM मोदी से मिले विदेश यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख से अवगत कराने के लिए विश्व की राजधानियों की यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मंगलवार शाम मुलाकात की। सदस्यों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। केंद्र सरकार पहले ही 50 से अधिक व्यक्तियों […]
2025 तक 1.46 अरब जनसंख्या के साथ भारत सबसे बड़ी आबादी वाला देश, पर घटती प्रजनन दर चिंता का कारण
भारत की जनसंख्या 2025 के अंत तक 1.46 अरब पहुंचने का अनुमान है। दुनिया के किसी भी देश में यह सर्वाधिक आबादी है। संयुक्त राष्ट्र की नई जनसांख्यिकी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश की कुल प्रजनन दर प्रतिस्थापन दर से नीचे आ गई है। […]
अब मिलेगा अपना बकाया पैसा! सरकार ने दावारहित जमा लौटाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनियामकों और विभागों से दावा न किए गए जमा को सही मालिकों को वापस करने और अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने को कहा है। सीतारमण ने ‘वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद’ (एफएसडीसी) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आम नागरिकों के हितों को […]
Los Angeles Protests: ट्रंप के आदेश पर नैशनल गार्ड की तैनाती, प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग 101 को किया बंद
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आदेश पर लॉस ऐंजलिस में ‘नैशनल गार्ड’ के जवानों की असाधारण तैनाती को लेकर रविवार को तनाव और बढ़ गया, जहां हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए, उन्होंने एक प्रमुख राजमार्ग पर जाम लगा दिया और स्वचालित गाड़ियों में आगजनी की। स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित […]
भारत का पाक को दो टूक: आतंकवाद संबंधी चिंताओं के समाधान होने तक सिंधु जल संधि पर बात नहीं
भारत सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के साथ तब तक कोई बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि आतंकवाद के संबंध में भारत की चिंताओं का समाधान नहीं हो जाता और संधि को पूरी तरह से नया रूप नहीं दे दिया जाता। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव […]
बैंकिंग शेयरों में लिवाली से बाजार गुलजार, Sensex 256 अंक चढ़कर 82,445.21 पर बंद; Nifty में भी तेजी
शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 256 अंक चढ़ा। वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से रीपो दर में 50 आधार अंकों की बड़ी कटौती के […]
मणिपुर में अरम्बाई तेंगोल गिरफ्तारी के बाद हिंसक प्रदर्शन, इंफाल घाटी में इंटरनेट बंद
मणिपुर में मैतेई संगठन के नेता अरम्बाई तेंगोल की गिरफ्तारी को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद रविवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और प्रशासन ने इंफाल घाटी के पांच जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर दी एवं इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, थौबल, […]









