facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत का पाक को दो टूक: आतंकवाद संबंधी चिंताओं के समाधान होने तक सिंधु जल संधि पर बात नहीं

Advertisement

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था।

Last Updated- June 09, 2025 | 11:14 PM IST
Indus water treaty

भारत सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के साथ तब तक कोई बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि आतंकवाद के संबंध में भारत की चिंताओं का समाधान नहीं हो जाता और संधि को पूरी तरह से नया रूप नहीं दे दिया जाता। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा ने कई बार भारत से सिंधु जल संधि को स्थगित करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

सूत्रों के मुताबिक, जल संसाधन सचिव देबाश्री मुखर्जी को लिखे कई पत्रों में मुर्तजा ने बार-बार अपनी सरकार की ओर से भारत द्वारा उठाई गई विशिष्ट आपत्तियों पर चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है। सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया है। भारत का कहना है कि जब तक आतंकवाद के संबंध में भारत की चिंताओं का समाधान नहीं हो जाता और संधि को पूरी तरह से नया रूप नहीं दे दिया जाता, तब तक वह पड़ोसी देश के साथ किसी भी तरह से बातचीत नहीं करेगा।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। मुखर्जी ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को इस फैसले से अवगत कराया था।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 10:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement