Byju’s में उथल-पुथल: CEO बायजू रवींद्रन को हटाने के लिए निवेशकों ने बुलाई EGM
शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू में वित्तीय उथल-पुथल के बीच कंपनी के प्रमुख निवेशकों के एक समूह ने इसके संस्थापक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को हटाने के लिए शुक्रवार को असाधारण आम बैठक बुलाई है। सूत्रों ने कहा कि इन निवेशकों ने बायजू रवीन्द्रन और उनके परिवार के सदस्यों पर ‘कुप्रबंधन और विफलताओं’ का आरोप लगाते […]
जनवरी में 46.7 लाख निवेशकों ने म्युचुअल फंड खाते खोले, डिजिटल चैनलों का बड़ा योगदान
म्युचुअल फंड उद्योग का आकार जनवरी माह के दौरान 46.7 लाख निवेशकों के खाते जुड़ने से बढ़ गया। इसके पीछे म्युचुअल फंड के बारे में बढ़ती जागरूकता और डिजिटलीकरण के माध्यम से लेनदेन सुगम होने की अहम भूमिका रही है। जनवरी में खुल म्युचुअल फंड के नए खातों की संख्या वर्ष 2023 के औसत मासिक […]
Air India और Vistara के विलय में देरी, FDI और नियामकीय मंजूरी का इंतजार
सिंगापुर एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा कि Air India और Vistara का प्रस्तावित विलय प्रगति पर है और वह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) एवं अन्य नियामकीय मंजूरियों का इंतजार कर रही है। Vistara सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा समूह का संयुक्त उद्यम है। Air India के साथ Vistara के विलय की घोषणा नवंबर, 2022 में की […]
Stock Market: बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, Sensex 349 अंक चढ़ा और Nifty का नया रिकॉर्ड
Stock Market: शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 349 अंक चढ़ गया। वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बैंक और चुनिंदा दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी […]
Zee-Sony Merger: विलय रद्द होने के एक महीने बाद फिर शुरू हुई बातचीत
ज़ी एंटरटेनमेंट ने सोनी ग्रुप के साथ 10 अरब डॉलर का विलय समझौता रद्द हो जाने के एक महीने बाद उस समझौते को बहाल करने के लिए सोनी से संपर्क साधा है। उद्योग सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जापानी मीडिया कंपनी सोनी ग्रुप ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ेडईईएल) के साथ प्रस्तावित विलय […]
Lok Sabha Elections: सपा ने 31 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, बदायूं से धर्मेंद्र की जगह शिवपाल को टिकट
समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की पांच और लोकसभा सीटों के अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्मीदवार बनाया है। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने पांच और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के […]
IPL: ऋषभ पंत ने मैदान में वापसी की, आईपीएल में खेलने की उम्मीद बढ़ी
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर्नाटक के अलूर में अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित अभ्यास मैच में हिस्सा लेने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में वापसी की राह पर हैं। पंत दिसंबर 2022 में भीषण कार दुर्घटना गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। इसके कारण उन्हें लिगामेंट की सर्जरी करानी पड़ी […]
Zee ने Sony से विलय समझौता बहाल करने को कहा: रिपोर्ट्स
Zee एंटरटेनमेंट ने सोनी ग्रुप के साथ 10 अरब डॉलर का विलय समझौता रद्द हो जाने के एक महीने बाद उस समझौते को बहाल करने के लिए सोनी से संपर्क साधा है। उद्योग सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जापानी मीडिया कंपनी सोनी ग्रुप ने Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ेडईईएल) के साथ प्रस्तावित विलय […]
रूस के अंतरिक्ष हथियार: एंटी-सैटेलाइट सिस्टम किसी भी देश के अंतरिक्ष यान के लिए खतरा पैदा करते हैं
एक ऐसे हफ्ते में जब वाशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा केंद्र में आ गई है, व्हाइट हाउस ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसके पास सबूत हैं कि रूस अंतरिक्ष-आधारित परमाणु उपग्रह विरोधी हथियार विकसित कर रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं को बताया कि व्हाइट हाउस का मानना है कि […]
WTO बैठक: भारत ई-कॉमर्स व्यापार मामले में सीमा शुल्क पर रोक जारी रखने का करेगा विरोध
भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) की होने वाली बैठक में ई-कॉमर्स व्यापार मामले में सीमा शुल्क पर रोक को आगे जारी रखने के पक्ष में नहीं है। उसका मानना है कि इसका प्रतिकूल असर विकासशील देशों पर पड़ रहा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा। डब्ल्यूटीओ की बैठक इस महीने अबू धाबी में […]








