facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Byju’s में उथल-पुथल: CEO बायजू रवींद्रन को हटाने के लिए निवेशकों ने बुलाई EGM

Advertisement

बायजू के CEO बायजू रवींद्रन पर कुप्रबंधन का आरोप

Last Updated- February 20, 2024 | 10:33 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू में वित्तीय उथल-पुथल के बीच कंपनी के प्रमुख निवेशकों के एक समूह ने इसके संस्थापक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को हटाने के लिए शुक्रवार को असाधारण आम बैठक बुलाई है।

सूत्रों ने कहा कि इन निवेशकों ने बायजू रवीन्द्रन और उनके परिवार के सदस्यों पर ‘कुप्रबंधन और विफलताओं’ का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि जिन शेयरधारकों ने ईजीएम बुलाई है, उनके पास सामूहिक रूप से बायजू में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। रवीन्द्रन और पारिवारिक सदस्यों के पास कंपनी में लगभग 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

जानकार सूत्रों ने कहा कि असाधारण आम बैठक (ईजीएम) के लिए दी गई नोटिस में थिंक एंड लर्न के मौजूदा बोर्ड को बाहर करने की अपील की गई है।

थिंक एंड लर्न बायजू ब्रांड नाम के तहत संचालन करती है। बोर्ड में रवीन्द्रन, उनकी पत्नी और सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ और उनके भाई रिजु रवींद्रन शामिल हैं।

ईजीएम की नोटिस में इऩ लोगों के निष्कासन की मांग के कारणों का विवरण देते हुए वित्तीय कुप्रबंधन, कंपनी के कानूनी अधिकारों को लागू करने में प्रबंधन की विफलता और महत्वपूर्ण जानकारी को छिपाने के आरोप लगाए गए।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 10:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement