facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी में 46.7 लाख निवेशकों ने म्युचुअल फंड खाते खोले, डिजिटल चैनलों का बड़ा योगदान

Advertisement

खातों की संख्या बढ़ने से उद्योग के Mutual Fund खातों की कुल संख्या 16.96 करोड़ हो गई है।

Last Updated- February 20, 2024 | 10:27 PM IST
Mutual Fund

म्युचुअल फंड उद्योग का आकार जनवरी माह के दौरान 46.7 लाख निवेशकों के खाते जुड़ने से बढ़ गया। इसके पीछे म्युचुअल फंड के बारे में बढ़ती जागरूकता और डिजिटलीकरण के माध्यम से लेनदेन सुगम होने की अहम भूमिका रही है। जनवरी में खुल म्युचुअल फंड के नए खातों की संख्या वर्ष 2023 के औसत मासिक आंकड़ों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। बीते साल प्रति माह औसतन 22.3 लाख खाते खुले थे।

म्युचुअल फंड उद्योग निकाय एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, खातों की संख्या बढ़ने से उद्योग के म्युचुअल फंड खातों की कुल संख्या 16.96 करोड़ हो गई है। यह एक साल पहले पंजीकृत 14.28 करोड़ खातों की तुलना में 19 फीसदी अधिक है।

दिसंबर, 2023 में दर्ज कुल 16.49 करोड़ खातों की तुलना में जनवरी, 2024 में लगभग 3 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। म्युचुअल फंड फोलियो व्यक्तिगत निवेशक खातों के लिए निर्दिष्ट संख्याएं हैं। एक निवेशक के पास कई फोलियो भी हो सकते हैं।

व्हाइटओक म्युचुअल फंड के मुख्य व्यवसाय अधिकारी प्रतीक पंत ने कहा कि उच्चस्तर की डिजिटल साक्षरता, खर्च-योग्य आय में बढ़ोतरी और वित्तीय साक्षरता जैसे कारकों ने भारतीयों को सावधि जमा और डाकघर बचत योजनाओं जैसे पारंपरिक वित्तीय साधनों से अलग हटकर देखने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि नए निवेशकों में नई पीढ़ी के युवाओं की तादाद काफी ज्यादा है। अधिकांश नए निवेशक म्युचुअल फंड क्षेत्र में प्रवेश के लिए डिजिटल चैनलों का रास्ता अपना रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 10:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement