Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड से मामूली राहत, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में जनवरी में अब तक […]
Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.14 पर स्थिर
घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सपाट रुख के साथ खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 83.14 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव के बीच रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक […]
Oscar Nominations 2024: ऑस्कर अवार्ड की रेस में ये तीन फिल्में सबसे आगे
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ 96वें ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन में शीर्ष दावेदार के रूप में उभरी है। इसके साथ ही योर्गोस लैंथिमोस की ‘पुअर थिंग्स’ और मार्टिन स्कोर्सेसे निर्देशित फिल्म ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ भी मुकाबले में हैं। परमाणु बम के जनक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित ‘ओपेनहाइमर’ को 13 श्रेणियों […]
बंगाल में ED का फिर एक्शन, TMC नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर से की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक दल पर हमला किए जाने के 19 दिन बाद जांच एजेंसी अधिकारियों ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाला मामले में अपनी जांच के सिलसिले में फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के उत्तर 24 परगना जिला स्थित आवास पर बुधवार सुबह फिर से छापेमारी की। एक […]
Bihar: तेजस्वी ने कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने के लिए केंद्र को दिया धन्यवाद
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने के फैसले के लिए मंगलवार को केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुना गया है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर […]
चुनाव तिथि पर अटकलों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने खारिज किया
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा जारी एक आंतरिक नोट में अधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी में विभिन्न गतिविधियों के निर्धारण में सहयोग के लिए 16 अप्रैल को संभावित ‘मतदान तिथि’ के रूप में बताया गया है, जिससे आगामी चुनाव के संभावित कार्यक्रम को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। मुख्य निर्वाचन […]
PM मोदी ने सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर दिया बयान, कहा- हम नेताजी के सपनों का भारत बनाने को प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किले पर ‘पराक्रम दिवस’ समारोह में भाग लिया। स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेनानियों को समुचित सम्मान देने के उनके दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए 2021 से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। […]
Nova Agritech के IPO को पहले दिन 9.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला
नोवा एग्रीटेक लिमिटेड (Nova Agritech) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को मंगलवार को निर्गम के पहले दिन 9.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, IPO को 2.54 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 24.68 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की श्रेणी को 14.66 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) […]
Budget 2024: NPS के लिए घोषणा की उम्मीद, PFRDA ने टैक्स में समानता के लिए EPFO से किया अनुरोध
सरकार 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए योगदान व निकासी पर कर रियायतें बढ़ाकर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को और अधिक आकर्षक बना सकती है। पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए ने नियोक्ताओं द्वारा योगदान के लिए कराधान के मोर्चे पर कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय (ईपीएफओ) में ‘समानता’ का अनुरोध किया है। इस […]
Q3 results: ऐक्सिस बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़ा, जानें REC, जेके सीमेंट, इन्फीबीम एवेन्यू और पूर्वांकरा की कमाई
Q3 results: निजी क्षेत्र के ऋणदाता ऐक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (तीसरी तिमाही) में शुद्ध लाभ 4 फीसदी बढ़कर 6,071 करोड़ रुपये रहा। फंड की लागत बढ़ने इसके मार्जिन पर असर पड़ा है। हालांकि आंकड़ों की तुलना नहीं की जा सकती है क्योंकि सिटी के खुदरा कारोबार का अधिग्रहण 1 मार्च, […]









