facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव तिथि पर अटकलों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने खारिज किया

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आयोग ने संदर्भ के उद्देश्य से और चुनाव योजना में प्रारंभ और अंत की तारीखों की गणना के लिए 16 अप्रैल 2024 की तारीख संभावित मतदान दिवस के रूप में दी है।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:51 PM IST
Assembly Elections 2024

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा जारी एक आंतरिक नोट में अधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी में विभिन्न गतिविधियों के निर्धारण में सहयोग के लिए 16 अप्रैल को संभावित ‘मतदान तिथि’ के रूप में बताया गया है, जिससे आगामी चुनाव के संभावित कार्यक्रम को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस बारे में पूछे जाने पर स्पष्ट किया कि तारीख का उल्लेख केवल निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ‘प्लानर’ के अनुरूप गतिविधियों की योजना बनाने के वास्ते संदर्भ के रूप में किया गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक परिपत्र का हवाला देते हुए मीडिया की ओर से कुछ प्रश्न आ रहे हैं और यह स्पष्ट करने को कहा जा रहा है कि क्या 16 अप्रैल लोकसभा चुनाव के लिए संभावित मतदान दिवस है।

स्पष्ट किया जाता है कि इस तारीख का उल्लेख केवल अधिकारियों के लिए निर्वाचन आयोग की चुनाव योजना के अनुसार गतिविधियों की योजना बनाने के ‘संदर्भ’ के लिए किया गया था।’

गत 19 जनवरी को सभी 11 जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी एक पत्र में, सीईओ कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव योजना का उल्लेख किया था जिसमें चुनाव की तैयारी के तहत विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ उनमें से प्रत्येक के लिए समयसीमा और अवधि दी गई है।

परिपत्र में कहा गया था, ‘लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आयोग ने संदर्भ के उद्देश्य से और चुनाव योजना में प्रारंभ और अंत की तारीखों की गणना के लिए 16 अप्रैल 2024 की तारीख संभावित मतदान दिवस के रूप में दी है।’

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement