facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.14 पर स्थिर

Advertisement

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव के बीच रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है।

Last Updated- January 24, 2024 | 10:24 AM IST
After initial fear, customers' interest in P2P lending is now increasing शुरुआती डर के बाद अब पी2पी उधारी में बढ़ रही ग्राहकों की रुचि
Representative Image

घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सपाट रुख के साथ खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 83.14 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव के बीच रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर खुला और फिर चढ़कर 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त है। शुरुआती सौदों में रुपया 83.16 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी पहुंचा था। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.15 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 103.46 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,115.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 10:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement