HSBC इंडिया ने भारत में खोली अपनी सबसे बड़ी ब्रांच
एचएसबीसी इंडिया ने भारत में अपनी सबसे बड़ी शाखा खोलने की घोषणा की है। एचएसबीसी इंडिया ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में स्थित यह शाखा 8,300 वर्ग फुट में फैली है। बैंक का इरादा क्षेत्र के समृद्ध लोगों को अपने साथ जोड़ने का है। यह एचएसबीसी इंडिया के लिए एक बड़ी […]
इस साल ज्यादातर कर्मचारियों की जॉब बदलने की तैयारी, कंपनियों का बढ़ सकता है सर दर्द!
प्रतिस्पर्धा में बढ़ोतरी के बीच लगभग 88 प्रतिशत पेशेवर इस साल अपनी नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। लिंक्डइन की रिपोर्ट के अनुसार, चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल में बेहतर कार्य-जीवन संतुलन की इच्छा (42 प्रतिशत) और अधिक वेतन (37 प्रतिशत) की आकांक्षा की वजह […]
वाहन PLI में और कलपुर्जों को शामिल करने की मांग पर विचार को समिति गठित
सरकार ने वाहन और वाहन कलपुर्जों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना में और कलपुर्जों को शामिल करने की उद्योग की मांग पर विचार को एक समिति का गठन किया है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने यह जानकारी दी है। पांडेय ने मंगलवार को यहां वाहन पीएलआई पर एक सम्मेलन […]
China: तेजी से बूढ़ा हो रहा चीन, जनसंख्या में आई बड़ी गिरावट, One Child Policy बनी वजह
China: चीन में कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों को हटाए जाने के बाद मृत्यु दर बढ़ने और जन्म दर कम होने के कारण 2023 में जनसंख्या 20 लाख कम हो गई। चीन में आबादी लगातार दूसरे साल कम हुई है। सांख्यिकी ब्यूरो ने बताया कि देश की कुल जनसंख्या 1.4 अरब है। जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने कोविड-19 के […]
Iran Airstrike: आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरान को दी ‘गंभीर परिणामों’ की चेतावनी
पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से हवाई हमले किए जाने पर ईरान को ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी है। ईरान के इन हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ईरान की मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान में […]
Weather Update Today: ठंड का प्रकोप जारी, जानें दिल्ली समेत इन राज्यों में कैसा है आज का मौसम
उत्तर भारत में बुधवार को गंगा के मैदानी इलाकों में तड़के कोहरा कुछ कम रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली में कोहरा कम हुआ है लेकिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया […]
साल 2023 में 5.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी चीन की अर्थव्यवस्था
चीन की अर्थव्यवस्था (China Economy) बीती अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में काफी तेज रफ्तार से बढ़ी है। इससे चीन सरकार का 2023 में पांच प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर का लक्ष्य पार हो गया है। हालांकि, व्यापारिक आंकड़े और आर्थिक पुनरुद्धार अभी ‘असमतल’ है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन की अर्थव्यवस्था 2023 में 5.2 […]
Iran Airstrike: ईरान ने पाकिस्तान में की एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
जैश अल-अदल आतंकवादी समूह से जुड़े दो ठिकानों को निशाना बनाए जाने के ईरान के दावों के मद्देनजर पाकिस्तान ने पड़ोसी देश द्वारा उसके ‘‘हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किए जाने’’ की बुधवार को कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि इस प्रकार के कदमों का ‘‘गंभीर परिणाम’’ हो सकता है। देश के सरकारी मीडिया के […]
उद्धव ने दी सार्वजनिक बहस की चुनौती
उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस बात पर सार्वजनिक बहस करने की चुनौती दी कि कौन सा गुट असली शिवसेना है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गत 10 जनवरी को सुनाये गए अपने बहुप्रतीक्षित फैसले में कहा था कि जून, 2022 को जब […]
कर्मियों को GenAI में प्रशिक्षित करेगी TCS
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपने पांच लाख से अधिक सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के कार्यबल को जेनेरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आगामी अवसरों के लिए प्रशिक्षित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी द्वारा हाल ही में गठित ‘एआई.क्लाउड’ इकाई के प्रमुख शिवा गणेशन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया […]









