facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वाहन PLI में और कलपुर्जों को शामिल करने की मांग पर विचार को समिति गठित

Advertisement

वाहन उद्योग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने वाहन और वाहन कलपुर्जों के लिए पीएलआई योजना की अवधि एक साल बढ़ा दी है।

Last Updated- January 17, 2024 | 11:38 AM IST
Automobile Industry

सरकार ने वाहन और वाहन कलपुर्जों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना में और कलपुर्जों को शामिल करने की उद्योग की मांग पर विचार को एक समिति का गठन किया है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने यह जानकारी दी है।

पांडेय ने मंगलवार को यहां वाहन पीएलआई पर एक सम्मेलन के मौके पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पीएलआई योजना के दायरे में अधिक वाहन कलपुर्जों को शामिल करने की हितधारकों की मांगों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इसकी अध्यक्षता भारी उद्योग मंत्रालय में एक अतिरिक्त सचिव करेंगे और इसमें 11 सदस्य होंगे।’’

वाहन उद्योग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने वाहन और वाहन कलपुर्जों के लिए पीएलआई योजना की अवधि एक साल बढ़ा दी है। इसमें लगातार पांच लगातार वित्त वर्षों के लिए निर्धारित बिक्री के आधार पर प्रोत्साहन दिया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘यह योजना काफी सफल रही है। पांच साल की अवधि में 42,500 करोड़ रुपये के निवेश के लक्ष्य अनुमान के मुकाबले अभी तक इस योजना में 67,690 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।’’

इसमें से दिसंबर, 2023 तक 13,037 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। आवेदकों ने 1.48 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन का प्रस्ताव रखा है। दिसंबर, 2023 तक 28,515 लोगों को इसके तहत रोजगार मिल चुका है।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 11:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement