facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Iran Airstrike: आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरान को दी ‘गंभीर परिणामों’ की चेतावनी

Advertisement

पाकिस्तान ने ‘‘अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन’’ की कड़ी निंदा करने के लिए ईरान के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया।

Last Updated- January 17, 2024 | 11:20 AM IST
iran airstrike
Representative Image

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से हवाई हमले किए जाने पर ईरान को ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी है।

ईरान के इन हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ईरान की मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को मिसाइलों से निशाना बनाया। यह कार्रवाई इराक और सीरिया में किए गए हमलों के एक दिन बाद की गई।

पाकिस्तान ने ‘‘अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन’’ की कड़ी निंदा करने के लिए ईरान के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर ईरान के इस कृत्य को उसके ‘‘हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन’’ बताया है।

पश्चिम एशिया में हमास और इजराइल के युद्ध के कारण में पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण है, ऐसे में ईरान के इन हमलों ने चिंता और बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने कहा, “पाकिस्तान में जैश अल-धुल्म (जैश अल-अदल) आतंकवादी समूह के दो प्रमुख ठिकानों को विशेष रूप से लक्षित किया गया और सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।”

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान अपनी संप्रभुता के उल्लंघन का कड़ा विरोध करता है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।’’ समाचारपत्र डान की एक रिपोर्ट के अनुसार जैश अल-अदल आतंकवादी समूह ने ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले किए हैं।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 11:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement