facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HSBC इंडिया ने भारत में खोली अपनी सबसे बड़ी ब्रांच

Advertisement

एचएसबीसी इंडिया ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में स्थित यह शाखा 8,300 वर्ग फुट में फैली है। बैंक का इरादा क्षेत्र के समृद्ध लोगों को अपने साथ जोड़ने का है।

Last Updated- January 17, 2024 | 1:19 PM IST
HSBC
Representative Image

एचएसबीसी इंडिया ने भारत में अपनी सबसे बड़ी शाखा खोलने की घोषणा की है। एचएसबीसी इंडिया ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में स्थित यह शाखा 8,300 वर्ग फुट में फैली है। बैंक का इरादा क्षेत्र के समृद्ध लोगों को अपने साथ जोड़ने का है। यह एचएसबीसी इंडिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वह देश में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय बैंक के रूप में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है।

बेंगलुरु साउथ, जिसकी अब व्हाइटफील्ड से ‘कनेक्टिविटी’ काफी सुगम है, की प्रति व्यक्ति आय 11,305 अमेरिकी डॉलर (9,36,983 रुपये) है, जो देश में सबसे अधिक है। यह भारत की प्रति व्यक्ति आय 2,610 डॉलर (2,16,316) का चार गुना है।

बैंक के प्रमुख (संपदा और व्यक्तिगत बैंकिंग) संदीप बत्रा ने कहा कि उद्यमिता और नवोन्मेषण से संपत्ति सृजन बढ़ रहा है।

एचएसबीसी इंडिया में हम इस भावना को आगे बढ़ा रहे हैं और अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 1:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement