नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन चालू वित्त वर्ष में अबतक 21% बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये पर
Net Direct Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में अभी तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.66 प्रतिशत बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि 17 दिसंबर, 2023 तक 13,70,388 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 6.95 लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेट कर (सीआईटी) से मिले। […]
ICRA ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, मगर यह RBI से कम
घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। हालांकि इक्रा का संशोधित अनुमान भी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सात प्रतिशत वृद्धि के रिजर्व बैंक के संशोधित अनुमान से कम है। रिजर्व बैंक ने हाल ही […]
पाकिस्तान: पंजाब के करतारपुर में राज्य सरकार बनाएगी ‘दर्शन रिजॉर्ट’, इतने रुपये का आएगा खर्च
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की सरकार करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के करीब एक ‘दर्शन रिजॉर्ट’ का निर्माण कराएगी ताकि वहां रहने वाले सिख तीर्थयात्री पवित्र स्थल का मनोरम दृश्य देख सकें। पंजाब प्रांत के पर्यटन सचिव राजा जहांगीर अनवर ने सोमवार को कहा, ‘‘पांच मंजिला दर्शन रिजॉर्ट का निर्माण अगले महीने शुरू होगा और […]
अमेरिका के रक्षामंत्री पहुंचे इजराइल, टारगेटेड हमले के लिए राजी करना होगी चुनौती
इजराइल और हमास के बीच करीब ढाई महीने से जारी युद्ध के बीच अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन सोमवार को तेल अवीव पहुंचे। ऑस्टिन की इस यात्रा को अमेरिका की कूटनीतिक परीक्षा माना जा रहा है क्योंकि इससे स्पष्ट होगा कि अमेरिका फलस्तीनियों पर विनाशकारी असर के बावजूद इजराइल का पूर्ण समर्थन जारी रख है […]
138 साल पुराने अधिनियम को बदलने वाला दूरसंचार विधेयक लोकसभा में पेश; OTT ऑउट, सैटेलाइट स्पेक्ट्रम इन
सरकार ने 138 साल पुराने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम को बदलने से संबंधित भारतीय दूरसंचार विधेयक, 2023 को सोमवार को लोकसभा में पेश किया। इस मसौदा कानून में इस बात के प्रावधान किये गए हैं कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर दूरसंचार सेवाओं को अस्थायी तौर पर अपने नियंत्रण में ले सकती है। संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं […]
सेंट्रल मेक्सिको में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान हुई गोलीबारी, 16 लोगों की मौत
मेक्सिको के उत्तर-मध्य प्रांत गुआनाजुआतो के साल्वाटियेरा शहर में रविवार तड़के एक क्रिसमस समारोह में शामिल लोगों पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई। अभियोजक ने यह जानकारी दी। राज्य अभियोजक ने यह भी बताया कि सलामांका शहर में गोलीबारी की एक अन्य घटना में चार और लोगों […]
सरकार ने धोखाधड़ी करने वाली 2,500 लोन ऐप को प्ले स्टोर से हटाया: FM सीतारमण
सरकार ने सोमवार को लोकसभा को सूचित किया कि गूगल (Google) ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर (Play Store) से 2,500 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप को निलंबित किया है या हटा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि […]
इलेक्ट्रिक बसों की हिस्सेदारी 2024-25 में दोगुनी होने की उम्मीद: क्रिसिल रिपोर्ट
आपूर्ति में देरी संबंधी जोखिमों और चार्जिंग स्टेशनों की कमी के बावजूद अगले वित्त वर्ष 2024-25 में कुल बस बिक्री में इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) की हिस्सेदारी दोगुनी होकर आठ प्रतिशत हो जाएगी। क्रिसिल रेटिंग्स ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि सहायक नीति उपायों और अनुकूल स्वामित्व लागत के चलते ऐसा होने की […]
सीमेंस का एनर्जी कारोबार अलग करने पर निदेशक मंडल ने मुहर लगाई
प्रौद्योगिकी कंपनी सीमेंस लिमिटेड के निदेशक मंडल ने एनर्जी कारोबार अलग करने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भारत में एक पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी के गठन का फैसला किया है। सीमेंस ने सोमवार को BSE को दी सूचना में कहा कि उसके कई प्रवर्तकों और उसकी मूल कंपनी सीमेंस एनर्जी एक्टींजेसेलशैफ्ट ने निदेशक मंडल […]
इस साल यात्रियों के बीच हैदराबाद सबसे लोकप्रिय शहर, राज्यों में उत्तर प्रदेश नंबर वन: OYO
इस साल यात्रियों के बीच हैदराबाद सबसे लोकप्रिय शहर और उसके बाद बेंगलूरु का स्थान रहा। प्रौद्योगिकी आधारित होटल कंपनी ओयो के ‘ट्रैवेलोपीडिया 2023’ में यह कहा गया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा दौरा किया जाने वाला राज्य था। इस लिस्ट में दूसरा स्थान महाराष्ट्र का रहा। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के […]









