facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने धोखाधड़ी करने वाली 2,500 लोन ऐप को प्ले स्टोर से हटाया: FM सीतारमण

Advertisement

सरकार धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अन्य नियामकों तथा संबंधित हितधारकों के साथ लगातार काम कर रही है।

Last Updated- December 18, 2023 | 6:03 PM IST

सरकार ने सोमवार को लोकसभा को सूचित किया कि गूगल (Google) ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर (Play Store) से 2,500 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप को निलंबित किया है या हटा दिया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अन्य नियामकों तथा संबंधित हितधारकों के साथ लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी अध्यक्षता में एक अंतर-नियामक मंच, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठकों में भी इस मामले पर नियमित रूप से चर्चा और निगरानी की जाती है।

उन्होंने कहा कि गूगल ने प्ले स्टोर पर ऋण देने वाले ऐप को शामिल करने के संबंध में अपनी नीति को अद्यतन किया है और संशोधित नीति के अनुसार, प्ले स्टोर पर केवल उन्हीं ऐप को जारी करने की अनुमति दी गई है जो या तो विनियमित संस्थाओं (आरई) द्वारा जारी किए गए हैं या आरई के साथ साझेदारी में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अप्रैल 2021 और जुलाई 2022 के बीच, गूगल ने लगभग 3,500 से 4,000 ऋण देने वाले ऐप की भी समीक्षा की और 2,500 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप को अपने प्ले स्टोर से निलंबित कर दिया या हटा दिया।’’

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 6:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement