facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल यात्रियों के बीच हैदराबाद सबसे लोकप्रिय शहर, राज्यों में उत्तर प्रदेश नंबर वन: OYO

Advertisement

बुकिंग के लिहाज से आध्यात्मिक और तीर्थस्थलों में पुरी को टॉप स्थान मिला। इसके बाद अमृतसर, वाराणसी और हरिद्वार रहे।

Last Updated- December 18, 2023 | 4:40 PM IST

इस साल यात्रियों के बीच हैदराबाद सबसे लोकप्रिय शहर और उसके बाद बेंगलूरु का स्थान रहा। प्रौद्योगिकी आधारित होटल कंपनी ओयो के ‘ट्रैवेलोपीडिया 2023’ में यह कहा गया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा दौरा किया जाने वाला राज्य था। इस लिस्ट में दूसरा स्थान महाराष्ट्र का रहा।

30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हुई सबसे अधिक बुकिंग

ओयो ने एक बयान में कहा कि वार्षिक यात्रा रुझान सूचकांक – ‘ट्रैवेलोपीडिया 2023’ के अनुसार साल के किसी भी सप्ताहांत की तुलना में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के दौरान सबसे अधिक बुकिंग की गईं। बयान के मुताबिक, ”हैदराबाद भारत में सबसे अधिक बुक किए जाने वाले शहर के रूप में उभरा है। इसके बाद बेंगलूरु, दिल्ली और कोलकाता का स्थान है। दूसरी ओर गोरखपुर, दीघा, वारंगल और गुंटूर जैसे छोटे शहरों में सालाना आधार पर सबसे अधिक बुकिंग वृद्धि हुई।”

Also read: Ambuja Cements रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट्स में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

2023 में छुट्टियां बिताने के लिए जयपुर नंबर वन

ओयो ने कहा कि 2023 में छुट्टियां बिताने के लिए लोकप्रिय स्थलों में जयपुर सबसे आगे रहा। उसके बाद गोवा, मैसूर और पुडुचेरी का स्थान था। बुकिंग के लिहाज से आध्यात्मिक और तीर्थस्थलों में पुरी को टॉप स्थान मिला। इसके बाद अमृतसर, वाराणसी और हरिद्वार रहे।

बुकिंग के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन

बयान में कहा गया कि देवघर, पलानी और गोवर्धन जैसे कम प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थलों में भी आगंतुकों की संख्या उल्लेखनीय रूप से बढ़ी। राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश इस साल सबसे अधिक बुक किया जाने वाला राज्य था। उसके बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश थे।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 4:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement