facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन चालू वित्त वर्ष में अबतक 21% बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये पर

Advertisement

आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि 17 दिसंबर, 2023 तक 13,70,388 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 6.95 लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेट कर (सीआईटी) से मिले।

Last Updated- December 18, 2023 | 8:17 PM IST
Tax

Net Direct Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में अभी तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.66 प्रतिशत बढ़कर 13.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि 17 दिसंबर, 2023 तक 13,70,388 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 6.95 लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेट कर (सीआईटी) से मिले। व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की हिस्सेदारी 6.73 लाख करोड़ रुपये रही। इसमें प्रतिभूति लेनदेन कर शामिल है।

चालू वित्त वर्ष में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह बजट अनुमान के 75 प्रतिशत तक पहुंच गया है। चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष करों से 18.23 लाख करोड़ रुपये जमा होने की उम्मीद है। इसमें व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर शामिल हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में 17 दिसंबर 2023 तक 2.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के ‘रिफंड’ भी जारी किए जा चुके हैं।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 17 दिसंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13,70,388 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 11,35,754 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 8:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement