facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लेखक : भाषा

ताजा खबरें, बाजार, शेयर बाजार

Stock Market Update: बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट, सेंसेक्स 214.84 अंक गिरकर 66,687.07 पर और निफ्टी 20,040.80 पर

घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही, हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों में गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 118.2 अंक चढ़कर 67,020.11 पर पहुंच गया। निफ्टी 39.55 अंक बढ़कर 20,136.15 पर रहा। दोनों सूचकांकों ने बाद में शुरुआती बढ़त खो दी और वे निचले स्तर […]

अंतरराष्ट्रीय, अन्य समाचार, ताजा खबरें

Israel-Hamas Truce: युद्धविराम के 6वें दिन इजराइल ने और फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा

फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम के छठवें दिन बृहस्पतिवार को हमास ने 16 बंधकों को रिहा किया, वहीं इजराइल ने उसकी जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों के एक और समूह को रिहा किया। फलस्तीनी कैदियों को ले जा रही एक बस को तड़के वेस्ट बैंक के रामल्ला शहर में आते […]

चुनाव, ताजा खबरें, तेलंगाना चुनाव

Telangana Election 2023 : जी किशन रेड्डी, कविता, अल्लू अर्जून सहित कई हस्तियों ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के. कविता और अभिनेता अल्लू अर्जुन बृहस्पतिवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में सबसे पहले भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में शामिल रहे। रेड्डी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां काचीगुडा में एक मतदान केंद्र […]

अंतरराष्ट्रीय, अन्य समाचार, ताजा खबरें

America: अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का बुधवार को निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। किसिंजर की परामर्श कंपनी ‘किसिंजर एसोसिएट्स’ ने यह जानकारी दी। किसिंजर ने अमेरिका के दो राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दी थीं। 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने उन्हें राष्ट्रीय […]

अंतरराष्ट्रीय, आज का अखबार, भारत

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाए जाने पर ग्लोबल मीडिया ने दिया बयान, कहा-मानव श्रम मशीनों पर भारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के एक अविश्वसनीय और जोखिमभरे सफल अभियान के बारे में विश्व मीडिया ने कहा कि मानव श्रम मशीनों पर भारी पड़ा है। सिलक्यारा सुरंग में लगभग 17 दिन तक फंसे रहे सभी 41 श्रमिकों को विभिन्न एजेंसियों के संयुक्त बचाव अभियान के […]

आज का अखबार, भारत

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों ने PM मोदी को बताया- मनोबल ऊंचा रखने के लिए किया योग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार रात सुरक्षित बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि अपना मनोबल बनाए रखने के लिए वे लोग योग करते थे और सुरंग में चहलकदमी करते थे। श्रमिकों ने बचाव अभियान के लिए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

अर्थव्यवस्था, आज का अखबार, भारत

महत्त्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण के लिए 125 नई परियोजनाएं

सरकार ने बुधवार को कहा कि महत्त्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण के लिए चालू वित्त वर्ष में 125 नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इस समय देश में महत्त्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की काफी मांग है जिसे आम तौर पर आयात से ही पूरा किया जाता है। महत्त्वपूर्ण खनिजों का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और कृषि […]

अर्थव्यवस्था, आज का अखबार

अधिक वेतन वाली 20 लाख नौकरियां होंगी

विकेंद्रीकृत ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी पर आधारित इंटरनेट की नई पीढ़ी वेब3 क्षेत्र में अगले एक दशक के भीतर देश में अधिक वेतन वाली करीब 20 लाख नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। प्रबंधन परामर्श सेवा प्रदाता प्राइमस पार्टनर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत वेब3 क्षेत्र […]

ताजा खबरें, बाजार, शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार ने मचाया धमाल, BSE की मार्केट वैल्यू पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार

देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई (BSE) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन बुधवार को पहली बार 4,000 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह इक्विटी शेयरों के प्रति सकारात्मक रुझान को दर्शाता है। बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण को 3,000 अरब डॉलर से 4,000 अरब डॉलर के […]

कंपनियां, ताजा खबरें, रियल एस्टेट

हीरानंदानी ग्रुप की कैपिटल मार्केट में उतरने की योजना, IPO को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय हीरानंदानी समूह (Hiranandani Group) की अगले साल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की योजना नहीं है लेकिन वह वर्ष 2025 में पूंजी बाजार में उतरने पर विचार कर सकता है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही। समूह के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने […]

1 … 825 826 827 828 829 … 1,691
Advertisement
Advertisement