facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट, सेंसेक्स 214.84 अंक गिरकर 66,687.07 पर और निफ्टी 20,040.80 पर

Advertisement

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 118.2 अंक चढ़कर 67,020.11 पर पहुंच गया।

Last Updated- November 30, 2023 | 10:32 AM IST
Market Outlook

घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही, हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों में गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 118.2 अंक चढ़कर 67,020.11 पर पहुंच गया। निफ्टी 39.55 अंक बढ़कर 20,136.15 पर रहा।

दोनों सूचकांकों ने बाद में शुरुआती बढ़त खो दी और वे निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 214.84 अंक गिरकर 66,687.07 पर और निफ्टी 55.80 अंक फिसलकर 20,040.80 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाभ में रहे। टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ ही बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 71.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 10:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement