facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय शेयर बाजार ने मचाया धमाल, BSE की मार्केट वैल्यू पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार

Advertisement

इस साल अब तक बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 6,061.17 अंक यानी 9.96 प्रतिशत बढ़ चुका है।

Last Updated- November 29, 2023 | 8:00 PM IST
BSE gets Sebi approval for derivatives on BSE Focused Midcap index

देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई (BSE) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन बुधवार को पहली बार 4,000 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह इक्विटी शेयरों के प्रति सकारात्मक रुझान को दर्शाता है।

बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण को 3,000 अरब डॉलर से 4,000 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचने में सिर्फ ढाई साल लगे।

बाजार पूंजीकरण 24 मई, 2021 को पहली बार 3,000 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। इससे पहले बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मूल्यांकन 28 मई, 2007 को 1,000 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था।

इसके बाद छह जून, 2014 को यह 1,500 अरब डॉलर पर पहुंचा। इस तरह बाजार को 1,000 अरब डॉलर से 1,500 अरब डॉलर तक पहुंचने में करीब सात साल लगे।

वहीं सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मूल्यांकन 10 जुलाई, 2017 को 2,000 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सुबह के कारोबार में 3,33,26,881.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 83.31 रुपया प्रति डॉलर की विनिमय दर के हिसाब से 4,000 अरब डॉलर होता है।

कारोबार के अंत में बाजार पूंजीकरण 3,33,29,095.37 करोड़ रुपये रहा। इस साल अब तक बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 6,061.17 अंक यानी 9.96 प्रतिशत बढ़ चुका है।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement