भारतीय उद्योग जगत पर दिखने लगे जंग के जख्म; ईंधन व आपूर्ति में रुकावटें बढ़ी
ईरान युद्ध के तीसरे सप्ताह में पहुंचने के साथ ही भारतीय उद्योग जगत पर उसके आर्थिक प्रभाव दिखने लगे हैं। निर्यात में व्यवधान, आपूर्ति श्रृंखला में समस्या और गैस आपूर्ति में कमी का असर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में महसूस किया जा रहा है। उत्पादन के मोर्चे पर उद्योग जगत 5 और 9 मार्च को जारी […]
पश्चिम एशिया युद्ध का असर: गैस संकट से जूझ रहीं भारतीय फैक्टरियां, 30% तक घटा उत्पादन
पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग का असर अब भारत की फैक्टरियों पर भी नजर आने लगा है। बड़ी विनिर्माण कंपनियों से लेकर सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों तक तमाम कंपनियां उत्पादन के मामले में बहुत अधिक संघर्ष कर रही हैं। कुछ को जहां ईंधन में कमी और कच्चे माल के कार्गों में देरी के कारण […]
पश्चिम एशिया युद्ध से भारत का मेडिकल टूरिज्म प्रभावित, विदेशी मरीज घटे
बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम की वजह से कुछ गिरावट के बाद जब भारतीय मेडिकल टूरिज्म उद्योग उबरने ही वाला था, तभी पश्चिम एशिया के संकट ने विदेशी मरीजों के आने पर असर डालना शुरू कर दिया है। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से कई अस्पताल श्रृंखलाओं ने विदेशी मरीजों की संख्या में […]
Renault का भारत पर जोर, 2030 तक 4 नए मॉडल उतारेगी कंपनी; 20 लाख वाहन बेचने का लक्ष्य
फ्रांस की वाहन विनिर्माता कंपनी रेनो ने अपनी नई रणनीतिक योजना ‘फ्यूचरेडी’ का आज ऐलान किया। इसके जरिये कंपनी ने साल 2030 तक 20 लाख रेनो-ब्रांडेड वाहन बेचने का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसमें से आधे वाहन यूरोप के बाहर से होंगे। इससे भी खास बात यह है कि भारत को यूरोप के बाहर तीन […]
अरबों डॉलर का भारतीय माल रास्ते में अटका, 45,000 कंटेनर फंसे
पश्चिम एशियाई युद्ध का असर भारतीय निर्यातकों पर साफ दिख रहा है। लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के मुताबिक, लगभग 40,000-45,000 भारतीय कंटेनर फिलहाल या तो रास्ते में फंसे हुए हैं या अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों पर अटके हुए हैं। करीब 1-1.5 अरब डॉलर के निर्यात माल का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है, क्योंकि या तो […]
फरवरी में जमकर दौड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियां: दोपहिया और यात्री वाहनों की बिक्री में 40% से ज्यादा का उछाल
फरवरी के दौरान देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री सभी श्रेणियों में बढ़ी। फरवरी 2025 के मुकाबले दोपहिया की बिक्री में 46 प्रतिशत, यात्री वाहनों में 44 प्रतिशत, वाणिज्यिक में 156 प्रतिशत और तिपहिया वाहनों की बिक्री मे 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने शुक्रवार को यह जानकारी […]
जीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाख
जीएसटी 2.0 की घोषणा के बाद दिखी रफ्तार को बढ़ाते हुए देश में वाहनों की खुदरा बिक्री क्षेत्र ने फरवरी की अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की। इस तरह वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 24.1 लाख तक पहुंच गई। पिछले साल की तुलना में यह 26 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि है। फेडरेशन ऑफ […]
ड्रोन के साये में फरिश्ता बन काम करतीं भारत की नर्सें, साहस और दृढ़ता की मिसाल
कुवैत शहर से लगभग 32 किलोमीटर पश्चिम में इराक सीमा के पास एक स्थान अल जहरा है। इसे दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है जहां तापमान कई बार 53 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है। अल जहरा के एक छोटे से क्लिीनिक में काम करने वाली केरल की नर्स […]
पश्चिम एशिया संकट से ऑटो सेक्टर सतर्क: निर्यात और कच्चे माल की लागत पर मारुति-ह्युंडै की पैनी नजर
पश्चिम एशिया संकट ने भारतीय वाहन कंपनियों को भी चिंता में डाल दिया है। इस संकट के चौथे दिन में प्रवेश करने के साथ ही वाहन कंपनियां अब सतर्क स्थिति में हैं और इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। मारुति सुजुकी, ह्युंडै मोटर इंडिया और अशोक लीलैंड जैसे बड़ी कंपनियों के अलावा कई वाहन […]
कपड़ा उद्योग पर युद्ध की मार: पश्चिम एशिया के ऑर्डर अटके, तिरुपुर और सूरत के निर्यातकों की बढ़ी चिंता
कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों ने कहा कि पश्चिम एशिया के लिए उनके निर्यात पहले से ही भारतीय बंदरगाहों पर अटके हुए हैं, जबकि प्रमुख ग्राहकों ने संकट खत्म होने तक ऑर्डर होल्ड पर रख दिए हैं। यह क्षेत्र भारतीय निटवियर उद्योग का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। इसकी वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 65,179 […]









