facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फरवरी में जमकर दौड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियां: दोपहिया और यात्री वाहनों की बिक्री में 40% से ज्यादा का उछाल

Advertisement

फरवरी में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त तेजी रही, हालांकि ओला इलेक्ट्रिक टॉप-5 से बाहर हो गई और टीवीएस-बजाज का दबदबा बढ़ गया

Last Updated- March 06, 2026 | 10:09 PM IST
Electric two wheeler
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फरवरी के दौरान देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री सभी श्रेणियों में बढ़ी। फरवरी 2025 के मुकाबले दोपहिया की बिक्री में 46 प्रतिशत, यात्री वाहनों में 44 प्रतिशत, वाणिज्यिक में 156 प्रतिशत और तिपहिया वाहनों की बिक्री मे 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि जनवरी के अधिक आधार और महीना छोटा होने के कारण मासिक आधार पर इसमें गिरावट आई।

दोपहिया वाहनों की श्रेणी में एक बड़ा बदलाव यह रहा कि फरवरी 2026 में ओला इलेक्ट्रिक देश की शीर्ष 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माताओं से बाहर हो गई। पिछले चार वर्षों में उसकी सबसे कम बिक्री 3,968 रही। फरवरी 2025 में 8,675 वाहनों की बिक्री के मुकाबले उसकी बिक्री में 54 प्रतिशत की गिरावट आई। अलबत्ता दोपहिया श्रेणी की बिक्री में 46 प्रतिशत की उछाल देखी गई, जो फरवरी 2025 की 76,722 वाहन बिक्री की तुलना में बढ़कर इस फरवरी में 1,11,709 हो गई। मासिक आधार पर जनवरी 2026 के मुकाबले बिक्री में 9 प्रतिशत की गिरावट आई।

सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह कि फरवरी में दोपहिया वाहनों की 70 फीसदी बिक्री में 3 कपंनियों का योगदान रहा। टीवीएस मोटर ने 31,614 वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 67 प्रतिशत अधिक थे। बजाज ऑटो ने 17 प्रतिशत के इजाफे के साथ 25,328 वाहन बेचे जबकि एथर एनर्जी ने 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 20,584 वाहन बेचे।

Also Read FY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरम

हीरो मोटोकॉर्प ने 12,514 वाहनों की बिक्री की, जो 364 प्रतिशत अधिक रही। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 4,724 वाहनों की बिक्री की, जो 28 प्रतिशत अधिक है। ये दोनों शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल हैं और ओला खिसक कर छठे स्थान पर चली गई। महीने के दौरान दोपहिया वाहनों की पैठ 6.6 प्रतिशत रही, जो जनवरी के मुकाबले सपाट और फरवरी 2025 की 5.6 प्रतिशत पैठ की तुलना में अधिक है।

फाडा के अध्यक्ष सीएस विघ्नेश्वर ने कहा, ‘फरवरी 2026 में ईवी की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर सभी श्रेणियों में वृद्धि जारी रही, हालांकि ईवी की समूची पैठ काफी हद तक रेंज-बाउंड रही क्योंकि तेल-गैस इंजन की बिक्री में बहुत तेजी से वृद्धि हुई। ईवी की कुछ श्रेणियों में मासिक आधार पर दिखने वाली नरमी काफी हद तक महीने के छोटा होने और जनवरी के अधिक आधार को दर्शाती है तथा भारत के ईवी परिवर्तन की संरचनात्मक दिशा को कमजोर नहीं करती है।’

Also Read:  जीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाख

फरवरी में 13,733 यात्री वाहन बेचे गए। ये पिछले साल इसी महीने बेचे गए 9,505 वाहनों की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। अलबत्ता यह जनवरी में बेचे गए 18,470 वाहनों की तुलना में 26 प्रतिशत कम रहे। पिछले साल फरवरी के मुकाबले पैठ भी 3 प्रतिशत से बढ़कर 3.5 प्रतिशत हो गई।

सबसे अहम बात यह कि महीने की 86 प्रतिशत बिक्री में तीन कंपनियों का योगदान रहा। टाटा मोटर्स ने 5,568 वाहन, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर (जेएसडब्ल्यू मोटर) ने 3,312 वाहन और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 2,913 वाहन बेचे। इस श्रेणी में शामिल नई कंपनी विनफास्ट ऑटो ने महीने के दौरान 384 वाहन बेचकर चौथा स्थान हासिल किया।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement