facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाख

Advertisement

फरवरी 2026 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 3,94,768 रही। इसने पिछले साल के मुकाबले 26 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की

Last Updated- March 05, 2026 | 10:38 PM IST
Auto Sales May 2026

जीएसटी 2.0 की घोषणा के बाद दिखी रफ्तार को बढ़ाते हुए देश में वाहनों की खुदरा बिक्री क्षेत्र ने फरवरी की अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की। इस तरह वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 24.1 लाख तक पहुंच गई। पिछले साल की तुलना में यह 26 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) की ओर से गुरुवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

दिलचस्प बात यह है कि महीने के लिहाज से पिछले सबसे अच्छे आंकड़े फरवरी 2024 के थे, जब उद्योग ने 20.4 लाख वाहनों की बिक्री की थी। छोटा महीना होने के बावजूद फरवरी में छह में से पांच श्रेणियों – दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन, वा​णि​ज्यिक और ट्रैक्टर वाली श्रेणी ने फरवरी की अब तक की सबसे अधिक खुदरा बिक्री दर्ज की।

व्यक्तिगत परिवहन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों वाली श्रे​णियों में अच्छी मांग दर्शाते हुए दोपहिया में 25 प्रतिशत, तिपहिया में 24 प्रतिशत, यात्री वाहनों में 26 और वा​णि​ज्यिक वाहनों में 29 फीसदी की वृद्धि हुई। केवल निर्माण उपकरण ही ऐसी श्रेणी रही, जिसने फरवरी में नया रिकॉर्ड नहीं बनाया। इसमें सालाना आधार पर 1.22 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई।

फाडा के अध्यक्ष सीएस विघ्नेश्वर ने कहा, ‘कुल मिलाकर महीने के दौरान यह जोरदार प्रदर्शन दर्शाता है कि बाजार में नीतिगत आत्मविश्वास, विशेष रूप से जीएसटी 2.0 के बाद, अब कई वाहन श्रे​णियों में निरंतर मांग में तब्दील हो रहा है।’

फरवरी 2026 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 3,94,768 रही। इसने पिछले साल के मुकाबले 26 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। यह रफ्तार व्यापक रही और शहरी बाजारों में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। ग्रामीण बाजार में 34 प्रतिशत की उछाल आई, जो मेट्रो शहरों से इतर जोरदार निरंतर मांग का संकेत है।

बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजूकी की बिक्री में महीने के दौरान 28 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह बढ़कर 1,54,095 वाहन हो गई। टाटा मोटर्स 56,447 वाहन बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही और फरवरी 2025 की तुलना में 43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 53,281 वाहन बिक्री के साथ 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, और ह्युंडै मोटर 45,615 वाहन बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही और यह बिक्री पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक रही।

विघ्नेश्वर ने कहा, ‘ग्रामीण वृद्धि में तेज इजाफा विशेष रूप से उत्साहजनक है क्योंकि इससे छोटी कारों की बिक्री का समर्थन मिल रहा है, भले ही एसयूवी और यूटिलिटी वाहन समूची बिक्री को लगातार बढ़ा रहे हों। जीएसटी सुधार के बाद खर्च उठाने की बेहतर क्षमता, शादी-विवाह का सीजन और नए मॉडलों की शुरुआत की मदद से बुकिंग की अच्छी पाइपलाइन ने भी महीने के दौरान मांग में मदद की।’

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement