facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power को कोस्टल एनर्जेन का परिचालन जारी रखने की अनुमति, NCLAT के फैसले का इंतजार

Advertisement

फरवरी 2022 में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दायर एक आवेदन के आधार पर कोस्टल एनर्जेन को एनसीएलटी द्वारा ऋणशोधन अक्षमता प्रक्रिया में शामिल किया गया था।

Last Updated- September 12, 2024 | 11:11 PM IST
Adani Power Share price

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) का आदेश आने तक डिकी ट्रस्ट-अदाणी पावर को दिवालिया कोस्टल एनर्जेन प्राइवेट लिमिटेड के परिचालन की अनुमति दी है। डिकी ट्रस्ट-अदाणी पावर कंसोर्टियम इस दिवालिया कंपनी की सफल बोलीदाता है। एनसीएलएटी ने 6 सितंबर को संकटग्रस्त कंपनी सीईपीएल के पुनरुद्धार के लिए डिकी अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और अदाणी पावर लिमिटेड की 3,335 करोड़ रुपये की समाधान योजना पर प्रभावी रूप से रोक लगा दी थी।

अपील अधिकरण ने कहा था कि समाधान पेशेवर 18 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक तमिलनाडु के तूतीकोरिन में कोस्टल एनर्जेन के बिजली संयत्र का परिचालन जारी रखेंगे और इस दौरान अर्जित होने वाली किसी भी रकम को एस्क्रो खाते में रखा जाएगा।

एनसीएलएटी के इस आदेश को असंगत बताते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि एक तरफ एनसीएलएटी ने आदेश दिया कि एक हफ्ते तक समाधान पेशेवर पहले की तरह परिचालन बरकरार रखेंगे और दूसरी तरफ अगली तारीख तक यथास्थिति बरकरार रखने के लिए भी कहा है। न्यायालय ने कहा, ‘उस आदेश के पहले हिस्से से लगता है कि यथास्थिति बहाल करनी होगी जबकि दूसरे हिस्से से संकेत मिलत है उस दिन यानी 6 सितंबर तक यथास्थिति बरकरार रखी जाएगी।’

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘चूंकि एनसीएलएटी के समक्ष कार्यवाही 18 सितंबर को सूचीबद्ध है और दोनों पक्षों का कहना है कि कोई स्थगन नहीं मांगा जाएगा और यदि एनसीएलएटी स्थगित करता है तो वह आपत्ति नहीं करेगा। इसलिए अगली सुनवाई होने तक पार्टियां एनसीएलएटी के साथ सहयोग करेंगी।’

फरवरी 2022 में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दायर एक आवेदन के आधार पर कोस्टल एनर्जेन को एनसीएलटी द्वारा ऋणशोधन अक्षमता प्रक्रिया में शामिल किया गया था।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement