कंपनियां

भारत में लोगों की उड़ान पहुंची आसमान, DGCA ने बताया किस कंपनी की फ्लाइट से कितने लोगों ने किया सफर

Akasa Air ने 6.24 लाख यात्रियों और SpiceJet ने 5.04 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया

Published by
भाषा   
Last Updated- August 14, 2023 | 6:49 PM IST

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को बताया कि जुलाई, 2023 में भारत का घरेलू हवाई यात्री यातायात सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 1.21 करोड़ यात्री हो गया। जुलाई, 2022 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 97.05 लाख थी। किफायती विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने इस साल जुलाई में 76.75 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। समीक्षाधीन माह में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 63.4 प्रतिशत थी।

Air India से भी लोग भर रहे उड़ान

टाटा समूह (Tata Group) के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) ने जुलाई में कुल 11.98 लाख यात्रियों को सेवाएं दीं, और दूसरे स्थान पर रही। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 9.9 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के मुताबिक, विस्तार ने पिछले महीने 8.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 10.20 लाख घरेलू हवाई यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।

Vistara, जो कि टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 का संयुक्त उद्यम (joint venture) है। Air India की सहायक कंपनी एयरएशिया इंडिया, जिसे अब एआईएक्स कनेक्ट (AIX Connect) के नाम से जाना जाता है, ने घरेलू मार्गों पर 9.01 लाख यात्रियों को सेवाएं दी।

कैसा रहा Akasa Air और SpiceJet का हाल ?

समीक्षाधीन माह में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 7.5 प्रतिशत थी। इस दौरान अकासा एयर (Akasa Air) ने 6.24 लाख यात्रियों और स्पाइसजेट (SpiceJet) ने 5.04 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।

First Published : August 14, 2023 | 6:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)