facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत में लोगों की उड़ान पहुंची आसमान, DGCA ने बताया किस कंपनी की फ्लाइट से कितने लोगों ने किया सफर

Advertisement

Akasa Air ने 6.24 लाख यात्रियों और SpiceJet ने 5.04 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया

Last Updated- August 14, 2023 | 6:49 PM IST
Domestic air passenger traffic jumps 25 pc in July

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को बताया कि जुलाई, 2023 में भारत का घरेलू हवाई यात्री यातायात सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 1.21 करोड़ यात्री हो गया। जुलाई, 2022 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 97.05 लाख थी। किफायती विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने इस साल जुलाई में 76.75 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। समीक्षाधीन माह में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 63.4 प्रतिशत थी।

Air India से भी लोग भर रहे उड़ान

टाटा समूह (Tata Group) के स्वामित्व वाली एयर इंडिया (Air India) ने जुलाई में कुल 11.98 लाख यात्रियों को सेवाएं दीं, और दूसरे स्थान पर रही। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 9.9 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के मुताबिक, विस्तार ने पिछले महीने 8.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 10.20 लाख घरेलू हवाई यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।

Vistara, जो कि टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 का संयुक्त उद्यम (joint venture) है। Air India की सहायक कंपनी एयरएशिया इंडिया, जिसे अब एआईएक्स कनेक्ट (AIX Connect) के नाम से जाना जाता है, ने घरेलू मार्गों पर 9.01 लाख यात्रियों को सेवाएं दी।

कैसा रहा Akasa Air और SpiceJet का हाल ?

समीक्षाधीन माह में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 7.5 प्रतिशत थी। इस दौरान अकासा एयर (Akasa Air) ने 6.24 लाख यात्रियों और स्पाइसजेट (SpiceJet) ने 5.04 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 6:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement