प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 386.3 करोड़ रुपये था। इसे प्रीमियम से आय में मजबूत वृद्धि और सहायक कंपनी आईसीआईसीआई पेंशन फंड मैनेजमेंट की बिक्री की प्रक्रिया से मदद मिली है।
इस तिमाही के दौरान बीमाकर्ता का प्रीमियम से शुद्ध आमदनी 17.17 प्रतिशत बढ़कर 19,180 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्वीवैलेंट (एपीई) सालाना आधार पर 9.37 प्रतिशत बढ़कर 3,830 करोड़ रुपये हो गया है।
एपीई में एनुअलाइज्ड फर्स्ट इयर रेगुलर प्रीमियम और 10 प्रतिशत वेटेड सिंगल प्रीमियम शामिलऑ होता है।
वित्त वर्ष 2026 में बीमाकर्ता का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 1,189 करोड़ रुपये था। मुख्य रूप से शेयरधारकों के फंडों से उच्च निवेश आय की वजह से ऐसा हुआ है। इसमें आईसीआईसीआई पेंशन फंड मैनेजमेंट की 100 प्रतिशत शेयरधारिता बेचने से मिला 114 करोड़ रुपये भी शामिल है। बिक्री से मिली राशि को निकालकर वित्त वर्ष 2026 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ा है।