facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Prudential Life Q4 Results: मुनाफा 58% उछला, ₹609 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा

Advertisement

वित्त वर्ष 2026 में बीमाकर्ता का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 1,189 करोड़ रुपये था

Last Updated- April 16, 2026 | 5:36 PM IST
ICICI Prudential Life
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 386.3 करोड़ रुपये था। इसे प्रीमियम से आय में मजबूत वृद्धि और सहायक कंपनी आईसीआईसीआई पेंशन फंड मैनेजमेंट की बिक्री की प्रक्रिया से मदद मिली है।

इस तिमाही के दौरान बीमाकर्ता का प्रीमियम से शुद्ध आमदनी 17.17 प्रतिशत बढ़कर 19,180 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्वीवैलेंट (एपीई) सालाना आधार पर 9.37 प्रतिशत बढ़कर 3,830 करोड़ रुपये हो गया है।

एपीई में एनुअलाइज्ड फर्स्ट इयर रेगुलर प्रीमियम और 10 प्रतिशत वेटेड सिंगल प्रीमियम शामिलऑ होता है।

वित्त वर्ष 2026 में बीमाकर्ता का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 1,189 करोड़ रुपये था। मुख्य रूप से  शेयरधारकों के फंडों से उच्च निवेश आय की वजह से ऐसा हुआ है। इसमें आईसीआईसीआई पेंशन फंड मैनेजमेंट की 100 प्रतिशत शेयरधारिता बेचने से मिला 114 करोड़ रुपये भी शामिल है। बिक्री से मिली राशि को निकालकर वित्त वर्ष 2026 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ा है।

Advertisement
First Published - April 14, 2026 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement