टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) का एकीकृत नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 30.5 फीसदी बढ़कर 236.01 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी का एकीकृत नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 180.84 करोड़ रुपये रहा था।
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने शेयर बाजार को बताया कि उसका एकीकृत परिचालन राजस्व जून, 2023 तिमाही में 1,466.37 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,266.07 करोड़ रुपये रहा था। होटल कारोबार से जुड़ी कंपनी का कुल व्यय जून, 2023 में 1,221.76 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून, 2022 में यह 1,053.12 करोड़ रुपये रहा था।
Also read: Indian Bank Q1 results: नेट प्रॉफिट 41 फीसदी बढ़कर 1,709 करोड़ रुपये पर पहुंचा
IHCL के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पुनीत चटवाल ने कहा कि कंपनी का पहली तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा और उसके राजस्व में दहाई अंक में वृद्धि हुई।