facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IHCL Q1 results: टाटा ग्रुप की इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 30.5 फीसदी बढ़कर 236 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

IHCL के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पुनीत चटवाल ने कहा कि कंपनी का पहली तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा और उसके राजस्व में दहाई अंक में वृद्धि हुई।

Last Updated- July 27, 2023 | 9:14 PM IST
IHCL Q1 results: Net profit of this Tata group company increased by 30.5 percent to Rs 236 crore

टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) का एकीकृत नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 30.5 फीसदी बढ़कर 236.01 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी का एकीकृत नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 180.84 करोड़ रुपये रहा था।

IHCL का परिचालन राजस्व पहली तिमाही में 1,466.37 करोड़ रुपये रहा

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने शेयर बाजार को बताया कि उसका एकीकृत परिचालन राजस्व जून, 2023 तिमाही में 1,466.37 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,266.07 करोड़ रुपये रहा था। होटल कारोबार से जुड़ी कंपनी का कुल व्यय जून, 2023 में 1,221.76 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून, 2022 में यह 1,053.12 करोड़ रुपये रहा था।

Also read: Indian Bank Q1 results: नेट प्रॉफिट 41 फीसदी बढ़कर 1,709 करोड़ रुपये पर पहुंचा

IHCL के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पुनीत चटवाल ने कहा कि कंपनी का पहली तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा और उसके राजस्व में दहाई अंक में वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 9:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement