उद्योग

2024 में भारत ने सौर ऊर्जा में रिकॉर्ड 24 गीगावाट क्षमता जोड़ी: जेएमके रिसर्च

जेएमके रिसर्च के अनुसार, 2024 में सौर ऊर्जा की स्थापना दोगुनी होकर 24.5 गीगावाट पहुंची, जबकि पवन ऊर्जा क्षमता में 3.4 गीगावाट का इजाफा हुआ।

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- January 09, 2025 | 11:23 PM IST

जेएमके रिसर्च के विश्लेषण के मुताबिक देश ने कैलेंडर वर्ष 2024 में 24 गीगावाट सौर ऊर्जा की रिकॉर्ड क्षमता की स्थापना दर्ज की है। यह किसी भी वर्ष में सर्वाधिक क्षमता है।

जेएमके ने हालिया रिपोर्ट में कहा, ‘भारत ने 2024 (जनवरी से दिसंबर) के दौरान 24.5 गीगावाट सौर ऊर्जा और 3.4 गीगावाट पवन क्षमता को जोड़ा है। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में सौर ऊर्जा की स्थापना में दो गुना और पवन ऊर्जा की क्षमता में 1.21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।’

First Published : January 9, 2025 | 11:23 PM IST