उद्योग

भारत के पास बेहतरीन प्राकृतिक संसाधन, सही इस्तेमाल से होगी तरक्की: अनिल अग्रवाल

वेदांत समूह के चेयरमैन ने कहा – जमीन के नीचे बहुत संपत्ति, देश को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा मौका

Published by
भाषा   
Last Updated- April 02, 2025 | 10:27 PM IST

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांत समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि भारत को प्राकृतिक संसाधनों के लिए सर्वश्रेष्ठ भूविज्ञान प्राप्त है तथा भारत के भूमिगत संसाधनों से मूल्य प्राप्त करने में देश के उद्यमियों की क्षमता पर भरोसा करना ही विकसित भारत की कुंजी है।

उन्होंने कहा, ‘यह ऐसे साहसी और दूरदर्शी उद्यमियों की एक नई पीढ़ी को सामने लाने का हमारा समय है, जो जिम्मेदारी से संसाधनों की खोज और उनका दोहन करे, धरती माता का सम्मान करे तथा भारत की वृद्धि को बढ़ावा दे। यदि हम अभी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो हम अपने भविष्य को सुरक्षित करने तथा दुनिया में संसाधन के मामले में भारत की अग्रणी स्थिति को मजबूत करने के इस सुनहरे अवसर को खो सकते हैं।’

प्राकृतिक संसाधनों में अपार संभावनाओं पर अग्रवाल ने कहा, ‘धरती के नीचे अपार संपदा है। भारत का भूविज्ञान दुनिया में सबसे अच्छा है, लेकिन हमारा 60 प्रतिशत आयात तेल और गैस, सोना, तांबा, हीरे आदि जैसे प्राकृतिक संसाधनों के कारण होता है।’

First Published : April 2, 2025 | 10:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)