facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीमित नवाचार का असर, वियरेबल उद्योग में नजर आ रहा फेरबदल

Advertisement

भारतीय बाजार में स्मार्टवॉच की अत्यधिक वृद्धि मुख्य रूप से किफायती फैशन एक्सेसरी के रूप में इसके आकर्षण के कारण हुई है।

Last Updated- June 20, 2024 | 10:41 PM IST
BoAt Financial Discrepancies

वियरेबल्स बाजार (Wearables market) में कम अंतर और सीमित नवाचार की वजह से इस क्षेत्र की कंपनियां अपनी रणनीति पर फिर से गौर कर रही हैं।

काउंटरपॉइंट के आंकड़ों से पता चलता है कि इस क्षेत्र में काम करने वाली शीर्ष तीन कंपनियों की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी साल 2023 की पहली तिमाही की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी से घटकर साल 2024 की पहली तिमाही में 66 प्रतिशत रह गई है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कम आधार के साथ-साथ सस्ते उत्पादों की भरमार की वजह से मांग में यह गिरावट आई है।

बाजार की अग्रणी बोट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी समीर मेहता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘पिछले दो वर्षों के दौरान वियरेबल बाजार में प्रवेश के लिए कोई रुकावट नहीं रही है। यह उपभोक्ताओं को कम गुणवत्ता वाले सामान बेचने की समस्या है, जिस से मांग में नरमी आई है।’

दूसरी तरफ बोट (BOAT) के सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी वियरेबल ब्रांड नॉइज के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी गौरव खत्री का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में वियरेबल बाजार में तेज वृद्धि कम आधार के असर का परिणाम थी।

उन्होंने कहा, ‘एक साल में काफी कुछ बदल चुका है। पिछले साल की शुरुआत में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले शुरुआती स्तर के कई ब्रांड पिछड़ कर सिस्टम से बाहर हो गए हैं क्योंकि वे प्रौद्योगिकी और नवाचार कामय रखने में सक्षम नहीं थे। यह कम आधार है। फिर भी नॉइज दो अंकों में बढ़ने में सक्षम रहा है।’ ऐसे में फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये वियरेबल की बिक्री भी प्रभावित हुई है।

फ्लिपकार्ट के उपाध्यक्ष (इलेक्ट्रॉनिक्स) जगजीत हरोडे ने कहा, ‘कुछ नरमी (वियरेबल की बिक्री में) है। पिछले दो से तीन वर्षों में यह श्रेणी बाजार के औसत से 10 गुना बढ़ रही थी। यह सामान्य चक्र में आ रही है जो हर इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणी के साथ होता है, जो कि अब मात्र पैठ से अपग्रेड और रिपीट की ओर बढ़ रही है।’

काउंटरपॉइंट रिसर्च के शोध विश्लेषक हर्षित रस्तोगी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारतीय बाजार में स्मार्टवॉच की अत्यधिक वृद्धि मुख्य रूप से किफायती फैशन एक्सेसरी के रूप में इसके आकर्षण के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि वृद्धि का यह शुरुआती चरण अब ठंडा पड़ रहा है क्योंकि इस श्रेणी का शुरुआती उत्साह कम हो रहा है।

आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक (स्मार्ट वियरेबल उपकरण) विकास शर्मा ने कहा कि विक्रेताओं को नए मॉडलों में नयापन और नवाचार सीमित होने के कारण ग्राहकों को अपग्रेड करने के लिए लुभाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement