facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गुजरात HC से अभी राहुल गांधी को राहत नहीं, छुट्टी के बाद फैसला सुनाएगा कोर्ट

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 11:27 PM IST
Congress leader Rahul Gandhi

गुजरात हाई कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम’ कमेंट से संबंधित क्रिमनल डेफमेशन केस में दोषी पाए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह गर्मियों की छुट्टियों के बाद अंतिम आदेश सुनाएंगे। गांधी (52) की ओर से पेश सीनियर काउंसिल अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद ‘तत्कालिकता’ का हवाला देते हुए अदालत से अंतरिम या अंतिम आदेश जारी करने का अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने, हालांकि, कहा कि इस चरण में अंतरिम संरक्षण (interim protection) नहीं दिया जा सकता। न्यायमूर्ति प्रच्छक ने कहा कि वह रिकॉर्ड और कार्यवाही की अधिकृत (Authorized) रपट पढ़ने के बाद ही अंतिम आदेश सुनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने गर्मियों की छुट्टियों के बाद फैसला सुनाने की बात कही। गुजरात हाई कोर्ट में आठ मई से तीन जून तक ग्रीष्मावकाश है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात के विधायक एवं मामले के मूल शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी की ओर से पेश अधिवक्ता निरुपम नानावती ने गांधी को अंतरिम राहत देने के सिंघवी के अनुरोध का पुरजोर विरोध किया।

Also Read: पैसे की तंगी से जूझ रही Go First पर लग सकता है ताला, दो दिन नहीं उड़ेंगी फ्लाइट

इस मामले में सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहरा दिया गया था। वह केरल की वायनाड संसदीय सीट से 2019 में निर्वाचित हुए थे। सेशन कोर्ट ने भी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके खिलाफ गांधी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 6:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement