कंपनियां

Ratan Tata ने अपनी बिगड़ी तबियत की खबरों को बताया अफवाह, कहा- मैं बिल्कुल ठीक, चिंता की कोई बात नहीं…

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘‘अफवाह’’ करार देते हुए टाटा (86) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ये दावें निराधार हैं।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- October 07, 2024 | 4:04 PM IST

उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने सोमवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करा रहे हैं।

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘‘अफवाह’’ करार देते हुए टाटा (86) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ये दावें निराधार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभी चिकित्सकीय जांच करा रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं सहीं हूं।’’  टाटा ने जनता और मीडिया से अनुरोध किया कि वे ‘‘गलत जानकारी फैलाने से बचें।’’

उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन के रूप में मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक टाटा समूह का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, ”चिंता की कोई बात नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं।” उन्होंने लोगों और मीडिया से “गलत सूचना फैलाने” से बचने का अनुरोध भी किया।

कुछ खबरों में दावा किया गया था कि रक्तचाप में गिरावट के बाद सोमवार की सुबह टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। अपने पोस्ट में टाटा ने कहा, ”मुझे अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों की जानकारी है और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं।”

First Published : October 7, 2024 | 1:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)