facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ratan Tata ने अपनी बिगड़ी तबियत की खबरों को बताया अफवाह, कहा- मैं बिल्कुल ठीक, चिंता की कोई बात नहीं…

Advertisement

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘‘अफवाह’’ करार देते हुए टाटा (86) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ये दावें निराधार हैं।’’

Last Updated- October 07, 2024 | 4:04 PM IST
Ratan tata image
Representative image

उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने सोमवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करा रहे हैं।

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘‘अफवाह’’ करार देते हुए टाटा (86) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ये दावें निराधार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभी चिकित्सकीय जांच करा रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं सहीं हूं।’’  टाटा ने जनता और मीडिया से अनुरोध किया कि वे ‘‘गलत जानकारी फैलाने से बचें।’’

उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन के रूप में मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक टाटा समूह का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, ”चिंता की कोई बात नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं।” उन्होंने लोगों और मीडिया से “गलत सूचना फैलाने” से बचने का अनुरोध भी किया।

कुछ खबरों में दावा किया गया था कि रक्तचाप में गिरावट के बाद सोमवार की सुबह टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। अपने पोस्ट में टाटा ने कहा, ”मुझे अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों की जानकारी है और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं।”

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 1:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement