TCS Salary Hike: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भारत में अपने कर्मचारियों को औसतन 6-8 फीसदी तक वेतन वृद्धि दी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों यानी A+ रेटिंग कैटेगरी में आने वाले कर्मचारियों को 10 फीसदी से ज्यादा की वेतन वृद्धि मिली है।
TCS के लिए यह सामान्य वेतन वृद्धि चक्र में वापसी है। पिछले साल व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण वेतन वृद्धि में देरी हुई थी और इसे सितंबर तक टाल दिया गया था। हालांकि, कंपनी ने अप्रैल में कहा था कि इस बार सभी कर्मचारियों को अप्रैल से ही वेतन वृद्धि दी जाएगी।
भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस में कर्मचारियों को A+, A, B और C जैसी कैटेगरी में बांटा जाता है।
Also Read: पैसे की तंगी से नहीं करा रहे IVF? सर्वे में खुलासा: बिना इलाज कराए लौट रहे हैं 10 में से 6 कपल
सबसे कम रेटिंग पाने वाले कर्मचारियों को भी लगभग 2-3 फीसदी की वेतन वृद्धि मिली, जबकि विदेशों में कार्यरत कर्मचारियों को 2-4 फीसदी तक बढ़ोतरी दी गई।
पिछले सप्ताह जारी अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 के लिए जूनियर और मिड-लेवल कर्मचारियों की औसत वार्षिक वेतन वृद्धि 4.5-7 फीसदी के दायरे में रही, जबकि भारत में टॉप प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दो अंकों (डबल डिजिट) में वेतन वृद्धि दी गई।
कंपनी ने आगे कहा, “हालांकि, प्रमोशन और अन्य अवसर-आधारित वेतन संशोधनों को शामिल करने के बाद पूरे वर्ष के दौरान कुल वेतन वृद्धि 5-8 फीसदी के दायरे में रही। भारत के बाहर जूनियर और मिड-लेवल कर्मचारियों को 1-6 फीसदी तक वेतन वृद्धि दी गई।”
चीफ एचआर ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने अप्रैल में कहा था कि इस साल की वेतन वृद्धि पिछले साल के समान ही होगी। मार्च के अंत तक टीसीएस में कुल 5,84,519 कर्मचारी थे।